{"_id":"623ca6a2c5d3f4762c602b55","slug":"cisf-personnel-suspended-for-strip-searching-wheel-chair-bound-passenger-at-guwahati-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी एयरपोर्ट: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के उतरवाए कपड़े, सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुवाहाटी एयरपोर्ट: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के उतरवाए कपड़े, सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी निलंबित
Thu, 24 Mar 2022 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:43 PM IST
सार
देश के 64 अन्य नागरिक हवाई अड्डों की सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बल ने एक आधिकारिक ट्वीट जारी कर कहा कि जरूरतमंद यात्री की सुरक्षा और सम्मान साथ-साथ चलते हैं। सीआईएसएफ ने गुवाहाटी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पहले ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों ने नगालैंड निवासी व्हील चेयर की मोहताज 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कपड़े उतरवा लिए। महिला ने हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराई थी और उनकी हड्डी में मेटल प्लेट लगी थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की बेटी डॉली किकोन ने बताया कि उनकी मां की सर्जरी पिछले साल हुई थी। वे पोती के साथ दिल्ली जा रही थीं। मेटल डिटेक्टर के सामने से गुजरीं तो अलार्म बजा। सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी ने पूरे कपड़े उतारने को कहा। सर्जरी की जानकारी कई बार देने के बावजूद वह नहीं मानी।
विज्ञापन
डॉली ने दावा किया कि उनकी भांजी ने शिकायत फॉर्म भरा, लेकिन सीआईएसएफ कर्मियों ने कह दिया कि शिकायत दर्ज नहीं हो सकती। इस संबंध में एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि महिला को जरूरी सुरक्षा जांच के बारे में समझाया गया तो वे मान गईं और बाद में खुशी-खुशी दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन
हालांकि, देश के 64 अन्य नागरिक हवाई अड्डों की सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बल ने एक आधिकारिक ट्वीट जारी कर कहा कि जरूरतमंद यात्री की सुरक्षा और सम्मान साथ-साथ चलते हैं। सीआईएसएफ ने गुवाहाटी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पहले ही जांच शुरू कर दी है। संबंधित कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ के डीआईजी ने यात्री से बात की है। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्विटर पर शिकायतकर्ता को जवाब देते हुए कहा था कि वह भी इस पर गौर कर रहे हैं।