CISF: कोलकाता में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक, जवान ने अपने सर्विस हथियार से एक सहायक उप-निरीक्षक और हेडकांस्टेबल को गोली मार दी। भारत के सबसे पुराने और बड़े संग्रहालय परिसर में बनी बैरकों में शाम करीब पौने सात बजे यह घटना हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता स्थित इंडियन म्यूजियम में सीआईएसएफ जवान ने अपने दो सहयोगियों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। इस दौरान एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जवान ने अपनी एके-47 से पार्क स्ट्रीट स्थित म्यूजियम के सीआईएसएफ बैरक में फायरिंग की। मौके पर पहुंची कोलकाता पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारी थी। हमले में एएसआई की मौत हो गई।
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित भारतीय संग्रहालय सीआईएसएफ बैरक में कॉन्स्टेबल ने अपने AK 47 से लगातार फायरिंग की। फायरिंग में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। कोलकाता पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने एक-47 से 20 से 25 राउंड फायरिंग की है। घटना के बाद बड़ी संख्या में कोलकाता पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हालांकि यह घटना क्यों घटी इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है। आरोपी जवान से पूछताछ के बाद इसका पता चल पाएगा।
लगातार फायरिंग कर रहा था जवान
सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल लगातार अपनी एके 47 राइफल से फायरिंग कर रहा था। सीआईएसएफ बैरक म्यूजियम की बैक साइड पर स्थित है। आरोपी कॉन्स्टेबल म्यूजियम के अंदर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा था जिसकी आवाज बाहर तक आ रही थी। सूचना पाकर पहुंची कोलकाता पुलिस ने म्यूजियम को घेरकर आरोपी को पकड़ा।
2019 से सीआईएसएफ ने संभाली कमान
घटना शनिवार शाम करीब पौने सात बजे की है। म्यूजियम के बैरक में यह घटना हुई जो भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संग्रहालय है। सीआईएसएफ ने दिसंबर 2019 में म्यूजियम की सशस्त्र सुरक्षा संभाली थी। कोलकाता के केंद्र में स्थित यह संग्रहालय, केंद्रीय संस्कृति के प्रशासनिक नियंत्रण में एक स्वायत्त संगठन है।
#WATCH | Continuous firing by CISF Constable from his AK 47 in the Indian Museum CISF Barrack situated at Kolkata's Park Street. One died on spot, while another was injured. The constable who fired is still inside, Kolkata Police force deployed on spot pic.twitter.com/WqucNr0RJA
— ANI (@ANI) August 6, 2022