फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangalore Airport Bomb News : CISF DIG Anil Pandey says found traces of IED from bag

Mangalore Airport: एयरपोर्ट पर बैग में मिला जिंदा बम, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

Mon, 20 Jan 2020 04:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 20 Jan 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Mangalore Airport Bomb News : CISF DIG Anil Pandey says found traces of IED from bag
मंगलूरू पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर - फोटो : ANI

मंगलूरू हवाई अड्डे पर  टिकट काउंटरों के निकट एक लावारिस बैग में सोमवार को एक जिंदा बम मिला। जिसके बाद से वहां हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ के डीआईजी अनिल पांडे ने कहा, 'हमें मंगलूरू हवाई अड्डे पर टिकट काउंटर पर पड़े बैग से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) होने के सबूत मिले हैं। हमने उसे हवाई अड्डे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।'

विज्ञापन


विज्ञापन


डीआईजी अनिल पांडे ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मंगलूरू हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने बैग रखा था और चेहरा छिपाते हुए ऑटो में जाते दिख रहा है। संदिग्ध वस्तु का समय पर पता लगा लिया गया और स्थानीय बम निरोधक टीम निष्क्रिय करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलूरू पुलिस ने संदिग्ध शख्स और ऑटो की तस्वीर जारी की है।
 
जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलूरू हवाई अड्डे पर बैग से आईईडी बरामद होने पर कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मंगलूरू हवाई अड्डे पर बम मिला है। हवाई अड्डे पर सीसीटीवी लगा हुआ है, अपराधियों का पता लगाना इतना मुश्किल नहीं है। पुलिस इसके लिए एक महीने का समय मांग रही है।

उन्होंने कहा कि मेरी राय है कि कहीं ऐसा न हो कि बाद में वह कहानी को अलग मोड़ दे दें।  मुझे संदेह है कि सरकार विभिन्न समुदायों के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है।



पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष ने कहा कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान और हिरासत में लेने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार आईईडी लावारिस लैपटॉप बैग से मिला और यहां एक खुले स्थान पर विस्फोट करने के लिए उसे बम निरोधक दस्ते के वाहन में ले जाया गया। कर्नाटक के गृह मंत्री बसवाराज बोम्मई ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक जिंदा बम आज मंगलूरू हवाई अड्डे पर मिला। उसे निष्क्रिय करने के लिए कदम उठाये गए हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

इससे पूर्व संदिग्ध बैग देखे जाने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने क्षेत्र को घेर लिया थी और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद मंगलूरू पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष भी पुलिस टीम के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर्स की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed