फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISCE changes pattern, students to study NCERT books

अब CISCE बोर्ड में पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें

Fri, 22 Jul 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुुुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुुुर Updated Fri, 22 Jul 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
CISCE changes pattern, students to study NCERT books
‌‌किताबें

काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के छात्रों के लिए काम की खबर है। काउंसिल ने दसवीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में बदलाव कर दिए हैं। खास बात यह है कि अब पूरा सिलेबस सीबीएसई की तर्ज पर होगा और इसमें एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन


12वीं में बदले पैटर्न को अगले सत्र यानी 2017 से लागू किया जाएगा, जबकि 11वीं में कुछ बदलाव इसी वर्ष से लागू कर दिए गए हैं। अब एनसीईआरटी की किताबों से 11वीं के स्टूडेंट पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


बदलाव की जानकारी देशभर स्कूलों को काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव गैरी ऑर्थन ने भेजी है। काउंसिल के मेंबर फादर रॉल्फी बताते हैं कि इस बदलाव से स्टूडेंटों को काफी फायदा होगा। वह सीबीएसई के पैटर्न पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सब्जेक्ट पर बोर्ड का रहेगा फोकस   

CISCE changes pattern, students to study NCERT books
‌‌किताबें

काउंसिल ने अपना मेन फोकस चार सब्जेक्ट पर किया है। इसके सिलेबस और एग्जाम के मार्किंग सिस्टम में बदलाव किए गए हैं। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बॉयोलॉजी शामिल हैं। फादर रॉल्फी बताते हैं कि काउंसिल से 12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग या फिर मेडिकल के क्षेत्र में जाने वाले स्टूडेंटों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इसलिए अब पूरा सिलेबस ही सीबीएसई के पैटर्न पर हो गया है। इससे स्टूडेंटों की आगे की राह आसान हो जाएगी। काउंसिल द्वारा एनसीईआरटी की किताबों को हरी झंडी मिलने का बड़ा फायदा स्टूडेंट और उनके पैरेंट्स को भी होगा। उन पर महंगी किताबें खरीदने का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

एनसीईआरटी की किताबें नि:शुल्क भी उपलब्ध होती हैं। ऐसे में जो स्टूडेंट किताब खरीदने में सक्षम नहीं होंगे वह इसका लाभ ले सकेंगे। जेईई मेंस, एडवांस और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में अपने स्टूडेंटों के घटते परफारमेंस को देखते हुए काउंसिल ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ इन एग्जाम की तैयारी कराने का भी फैसला लिया है। इसके तहत स्टूडेंटों की स्पेशल क्लासें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed