फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID files charge sheet against ex-CM Yediyurappa in POCSO case

Karnataka: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर, नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला

Thu, 27 Jun 2024 06:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

Karnataka: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, उनके खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पॉक्सों मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत में आरोप-पत्र दायर किया है।

विज्ञापन
CID files charge sheet against ex-CM Yediyurappa in POCSO case
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदिरुप्पा। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पॉक्सों मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत में गुरुवार को आरोप-पत्र दायर किया। इस साल मार्च में सदाशिवनगर पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। इसके बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने इस मामले को आगे की जांच के लिए सीआईडी को सौंपने का आदेश जारी किया था। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मामला एक नाबालिग लड़की (17 वर्षीय) की मां के शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने इस साल दो फरवरी को यहां डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि, येदियुरप्पा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह उनके खिलाफ साजिश रचने वालों को सबक सिखाएंगे। 
विज्ञापन


अदालत ने लगाई थी येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक
येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले महिला (54 वर्षीय) की फेफड़ों के कैंसर के कारण पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। सीआईडी ने मामले में 17 जून को येदियुरप्पा से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले  कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में सीआईडी को येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने के रोकने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed