{"_id":"65dfcedf5d0fed4a200d2848","slug":"chocolate-test-telangana-state-food-laboratory-found-white-worms-and-web-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Alert: 'चॉकलेट सैंपल में सफेद कीड़े-जाले'; शिकायत पर तेलंगाना में हुई जांच, कंपनी ने सफाई में कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Food Alert: 'चॉकलेट सैंपल में सफेद कीड़े-जाले'; शिकायत पर तेलंगाना में हुई जांच, कंपनी ने सफाई में कही यह बात
Thu, 29 Feb 2024 05:55 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:55 AM IST
सार
तेलंगाना की सरकारी लैब में हुई जांच में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। चॉकलेट के नमूनों में सफेद कीड़े और जाले मिलने के बाद इस उत्पाद को खतरनाक बताया गया है। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े एक्स पोस्ट में वीडियो भी शेयर किया गया है।
विज्ञापन
इसी चॉकलेट सैंपल में कीड़े और जाले पाए गए (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में कॅडबरी की चॉकलेट सफेद कीड़ों और जालों से संक्रमित पाई गई है। चॉकलेट में रेंगता कीड़ा पाए जाने पर ग्राहक रॉबिन विनय कुमार ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से शिकायत की थी। निगम ने संबंधित स्टोर से कुछ और चॉकलेट लेकर जांच के लिए तेलंगाना की राज्य प्रयोगशाला में भेजा। जांच में खुलासा हुआ कि नमूनों में सफेद कीड़े और जाले लगे थे। हालांकि, अधिकारियों ने रिपोर्ट को कॅडबरी के सारे चॉकलेट नहीं, बल्कि सिर्फ लिए गए नमूनों तक सीमित बताया है।
खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता कानून के तहत हुआ फैसला
एक्स पोस्ट में रॉबिन ने प्रयोगशाला की विश्लेषण रिपोर्ट के अंश शेयर किए। इसके मुताबिक, कॅडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट (रोस्ट आलमंड) खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता कानून के तहत खाने योग्य नहीं है। लैब में चॉकलेट के सैंपल की जांच विभिन्न पैमानों- नमी, वसा व चीनी की मात्रा पर हुई। खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाले रंग के इस्तेमाल से जुड़े पहलू पर भी जांच की गई।
विज्ञापन
चॉकलेट की जांच में लैब में क्या परिणाम मिले
विवादित चॉकलेट सैंपल पर तेलंगाना की राजकीय प्रयोगशाला ने बताया कि नमूने में नमी 4.86 फीसदी, वसा 31.71 फीसदी व एसिड इनसॉल्यूबल एश 0.089 फीसदी मिला। नियमानुसार, चॉकलेट में वसा की मात्रा 25 फीसदी से कम, एसिड इनसॉल्यूबल एश 0.2 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। कृमि जैसे बाहरी तत्व अस्वीकार्य हैं। हालांकि, नमूना इन पैमानों पर खरा नहीं उतरा। नाराज उपभोक्ता रॉबिन ने अपनी खरीदारी का सबूत दिखाते हुए चॉकलेट के साथ बिल भी एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस मामले के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अपने अलग-अलग अनुभव साझा किया।
विवाद पर सफाई- वैश्विक मानकों का पालन करती है कंपनी
तेलंगाना में खराब गुणवत्ता की चॉकलेट का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद कॅडबरी चॉकलेट निर्माता मॉन्डेलेज इंडिया ने सफाई दी कि कंपनी गुणवत्ता में अंतरराष्ट्रीय मानक का पालन करती है। खाद्य सुरक्षा की यह सबसे समग्र सुरक्षा प्रणाली है, जो सुनिश्चित करती है कि उत्पाद किसी भी तरह के भौतिक, रासायनिक और माइक्रोबायोलॉजिकल संक्रमण से बचे रहें। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, विवादित बैच के अन्य नमूनों की जांच में पाया कि उत्पादन के स्तर पर कोई खामी नहीं थी।

Hi, Mondelez India Foods Private Limited (formerly Cadbury India Ltd) endeavours to maintain the highest quality standards, and we regret to note that you have had an unpleasant experience. To enable us to address your concern, please write (cont) https://t.co/C6eLcUT2Fv
— Cadbury Dairy Milk (@DairyMilkIn) February 10, 2024