फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China is providing modern weapons to the Taliban news in hindi

Taliban: तालिबान को आधुनिक हथियार दे रहा चीन, लेखक ने किया बड़ा दावा

Mon, 23 Jan 2023 06:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 06:48 AM IST
सार

चीन ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि अस्थिर अफगानिस्तान, चीनी हितों और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव  की सफलता में बाधा बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनिश्चितता व अशांति अफगानिस्तान को आतंकवादियों का गढ़ बना सकती है।

विज्ञापन
China is providing modern weapons to the Taliban news in hindi
तालिबान सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन, तालिबान को आधुनिक हथियार मुहैया करा रहा है। जेम्सटाउन फाउंडेशन में ‘द ट्रबलड ट्राएंगल: यूएस-पाकिस्तान रिलेशंस अंडर द तालिबान शेडो’ के लेखक जफर इकबाल यूसुफजई ने यह दावा किया है। यूसुफजई  के अनुसार, चीन ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि अस्थिर अफगानिस्तान, चीनी हितों और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की सफलता में बाधा बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनिश्चितता व अशांति अफगानिस्तान को आतंकवादियों का गढ़ बना सकती है। यह चीन के झिंजियांग और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


ये हो सकती है वजह
12 दिसंबर को इस्लामिक स्टेट के सदस्यों ने काबुल के एक होटल पर हमला किया, जहां कई चीनी नागरिक ठहरे थे। हमले में 18 अन्य पीड़ितों के साथ पांच चीनी नागरिक घायल हो गए, जबकि तीन हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यूसुफजई ने कहा, इन चुनौतियों के जवाब में चीन ने अफगानिस्तान में सभी प्रकार के आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए तालिबान को पर्याप्त समर्थन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed