फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China failed to convince both nepal pm kp Oli and Prachanda

नेपाल में चीन को अपनी मुहिम में मिली असफलता, भारत को राहत

Sat, 02 Jan 2021 04:21 AM IST
Jeet Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 04:21 AM IST
विज्ञापन
China failed to convince both nepal pm kp Oli and Prachanda
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

नेपाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की मुहिम में चीन को मिली नाकामी से भारत ने राहत की सांस ली है। एड़ी चोटी का जोर लगाने के बावजूद चीन न तो सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में विभाजन रोक पाया और न प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा असंतुष्ट धड़े के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड को साध पाया।

विज्ञापन


एनसीपी में विभाजन के बाद अब वहां नए सिरे से चुनाव कराने के अलावा विकल्प नहीं बचा है। भारत भी चाहता था कि पड़ोसी मुल्क में नए सिरे से चुनाव हों।

ओली की ओर से प्रतिनिधि सभा भंग करने की सिफारिश और इस पर राष्ट्रपति की मुहर के बाद भारत असमंजस में था। इसकी वजह चीन की रणनीति थी। उसकी कोशिश थी कि पहले एनसीपी में विभाजन को रोका जाए।
विज्ञापन


इसके लिए चीन ने अपने नेपाल राजदूत को सक्रिय करने के अलावा उपमंत्री के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था। चीन ने प्रचंड के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की। अपनी पसंद की सरकार बनाने के लिए चीनी प्रतिनिधि ने दूसरे दलों से संपर्क साधा लेकिन चीन न विभाजन टाल पाया और न प्रचंड के नेतृत्व में आमसहमति कायम करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव हुए तो कम्युनिस्ट वोट बटेंगे
नए सियासी संकट के बीच भारत की मंशा थी कि वहां नए सिरे से चुनाव हों और इसमें भारत समर्थक ताकतों को जीत मिले। अब एनसीपी में विभाजन तय है। ऐसे में ओली और प्रचंड दोनों अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। नेपाली कांग्रेस शुरू से चुनाव कराने की मांग कर रही है।

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टियों का झुकाव चीन के पक्ष में रहा है। इसलिए जब नेपाल में अलग-अलग कम्युनिस्ट पार्टियों का दो साल पूर्व विलय हुआ तब भारत की परेशानी बढ़ी थी। अब ओली और प्रचंड अलग हो गए और कम्युनिस्ट पार्टी दो फाड़ हो गई है। अगर चुनाव हुए तो कम्युनिस्ट समर्थक वोट दो बंटेंगे।

ओली ने भी बदल दिया पाला
पीएम ओली शुरू में चीन के साथ मजबूती से खड़े थे। हालांकि प्रतिनिधि सभा भंग करने की सिफारिश के बाद चीन ने ओली से किनारा करने और उनकी जगह प्रचंड को आगे करने की रणनीति अपनाई। इस रणनीति के तहत चीन ने ओली और प्रचंड दोनों को मनाने की कोशिश की। इसके बाद ओली को किनारे कर प्रचंड के नाम पर आमसहमति बनाने की भी पूरी कोशिश की। चीन के इस नए रुख ने ओली को भी नाराज कर दिया।

जोर पकड़ सकती है राजशाही की मांग
नेपाल में लोकतंत्र बहाली के बावजूद सियासी अराजकता के कारण वहां राजशाही बहाल करने की मांग लगातार तेज हो रही है। आम चुनाव से पहले मांग और तेज बढ़ सकती है। वहां एक वर्ग लोकतांत्रिक व्यवस्था से ऊब गया है।


ऐसा इसलिए कि नेपाल में लोकतंत्र बहाली के बाद मतदाताओं ने अलग-अलग समय में अलग-अलग पार्टी और विचारधारा को जनादेश दिया है लेकिन इसके बावजूद वहां अराजकता कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed