{"_id":"5ed37c0d6bde4d46b94ab5b9","slug":"china-continues-military-build-along-lac-as-both-sides-holding-talkes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन के बीच वार्तालाप के बाद भी चीन ने एलएसी पर बढ़ाया सेना बल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन के बीच वार्तालाप के बाद भी चीन ने एलएसी पर बढ़ाया सेना बल
Sun, 31 May 2020 03:12 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 31 May 2020 03:12 PM IST
सार
- चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़ाया सीमा बल
- भारत-चीन के कमांडर स्तर पर बातचीत के बाद भी उठाया यह कदम
- एलएसी से 25-30 किमी की दूरी पर तैनात किए वाहन
विज्ञापन
india china disputes(file photo)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
लद्दाख में भारत-चीन के विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के बीच चीन की सेना में एलएसी यानि कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए हैं। चीनी सेना वहां बड़ी संख्या में बंदूकें और कॉम्बैक्ट वाहन लाकर खड़े कर दिए हैँ। जो कुछ ही घंटों में भारतीय इलाके में आ सकते हैं।
विज्ञापन
चीनी सेना की तरफ से ऐसा तब किया गया जब पहले ही भारतीय और चीनी अधिकारी पूर्वीय लद्दाख के इलाकों में अपने स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इस बातचीत का अभी कोई परिणाम नहीं निकला है क्योंकि चीन की सेना सीमा के पास से हटने के लिए मना कर रही है।
विज्ञापन
चीन ने ए वर्ग के कई बड़े वाहन एलएसी के पास पूर्वीय लद्दाख में खड़े कर दिए हैं। ये वाहन भारत की एलएसी से 25-30 किलोमीटर की दूरी पर खड़े कर दिए गए हैं जो कि चीन की तरफ से कुछ ही घंटों में भारत की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये देखने में ऐसा लग रहा है कि चीन भारत से बात करने में समय व्यतीत कर रहा है और सीमा के पास तैनाती कर रहा है। हालांकि चीन और भारत के बीच कमांडर और ब्रिगेडियर स्तर पर रोजाना बातचीत हो रही हैं लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।
भारत की ओर अपनी सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करते समय चीन ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी। चीन के निर्माण कार्य पर सू्त्रों का कहना है कि भारत के पास अपनी एलएसी की तरफ चीन से ज्यादा निर्माण कार्य फैला हुआ है।
इधर भारत की तरफ भी सेना के जवानों की तैनाती हो रही है। लद्दाख में कोरोना वायरस फैलने से भी सैनिकों को वहां खड़ा किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सीमा की शुद्धता बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा।