फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China asks G20 countries to resolutely advance economic globalisation; calls for unity & cooperation

G-20 Summit: 'विभाजन के बजाय एकता, टकराव के बजाय सहयोग की जरूरत,' चीन के PM ने सदस्य देशों से क्या-क्या कहा

Sat, 09 Sep 2023 05:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 05:46 PM IST
सार

G-20 Summit: G-20 के पहले सत्र को संबोधित करते हुए चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को वैश्विक संगठन के बीस सदस्यों के बीच एकता की जरूरत पर जोर दिया और आर्थिक वैश्वीकरण के लिए सहयोग, समावेश और दृढ़ समर्थन का आह्वान किया।

विज्ञापन
China asks G20 countries to resolutely advance economic globalisation; calls for unity & cooperation
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की मेजबानी में G-20 का 18वां शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है। इस बीच, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को इस वैश्विक संगठन के बीस सदस्यों के बीच एकता की जरूरत पर जोर दिया और आर्थिक वैश्वीकरण के लिए सहयोग, समावेश और दृढ़ समर्थन का आह्वान किया। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के दूसरे नंबर के नेता ली इस समय नई दिल्ली में हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह वह इस दो दिवसीय सम्मेलन में बीजिंग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शिखर सम्मेलन के पहले सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावशाली समूह को विभाजन के बजाय एकता, टकराव के बजाय सहयोग और बहिष्कार के बजाय समावेश की जरूरत है। G-20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक और दुनिया की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के मुताबिक, "प्रधानमंत्री ली ने G-20 के सदस्यों से आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देने और संयुक्त रूप से औद्योगिक एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता एवं सहजता बनाए रखने का आग्रह किया।" उन्होंने कहा कि G-20 के सदस्यों को एकता और सहयोग की मूल आकांक्षा पर कायम रहना चाहिए और शांति एवं विकास की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
 

विज्ञापन

ली ने G-20 के सदस्यों से आग्रह किया कि वे भरोसा जताने और विश्व आर्थिक विकास के लिए गति प्रदान करने के लिए समष्टिगत आर्थिक नीति (मैक्रो इकोनॉमिक पॉलिसी) समन्वय को प्रभावी ढंग से मजबूत करके वैश्विक आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने में भागीदार के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि G-20 के सदस्यों को पृथ्वी के ग्रीन हाउस की रक्षा करने, ग्रीन और कम कार्बन विकास को बढ़ावा देने, समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करने और वैश्विक सतत विकास को बढ़ावा देने में भागीदार बनने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
 

G-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। भारत की G-20 अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुए अफ्रीकी संघ शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह का नया स्थायी सदस्य बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed