फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief of the Army Eastern Command Lt Gen RP Kalita visited Manipur

Manipur Violence: पूर्वी सेना प्रमुख ने किया मणिपुर का दौरा, हालात का जायजा लिया, सीएम से की मुलाकात

Fri, 11 Aug 2023 09:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 09:59 PM IST
सार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की ओर हैं। पिछले 48 घंटों से राज्य से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस दौरान, सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. कलिता ने मणिपुर का दौरा किया।

विज्ञापन
Chief of the Army Eastern Command Lt Gen RP Kalita visited Manipur
लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. कलिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की ओर हैं। पिछले 48 घंटों से राज्य से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस दौरान, सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. कलिता ने मणिपुर का दौरा किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिले।

विज्ञापन


कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के साथ मुलाकात की और वर्तमान स्थिति पर लंबी बातचीत की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एन बीरेन सिंह और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने शांति बहाल करने के लिए वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। दो दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार और गुरुवार को सेना कमांडर ने बिष्णुपुर, चुराचांदपुर और मंत्रीपुखरी का दौरा किया और वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल की। 

इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा बलों के पेशेवर आचरण की सराहना की। यात्रा के दौरान उन्होंने सिविल सोसायटी संगठनों और प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ भी बातचीत की और राज्य में सामान्य स्थिति लाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

मणिपुर में सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं
चुराचांदपुर जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी इंफाल में सैकड़ों मैतेई महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व दो महिला संगठनों, ऑल मणिपुर महिला स्वैच्छिक संघ (एएमडब्ल्यूवीए) और पोइरी लीमारोल अपुनबा मीरा पैबी (पीएलएएमपी) ने किया। रैली के दौरान मामले की सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था, महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद करो, पीड़ित को न्याय दो। बताया जा रहा कि दुष्कर्म की घटना 3 मई को हुई थी, जब महिला कुकी और मैतेई समुदायों के बीच झड़प के दौरान चुराचांदपुर में अपने घर से भाग रही थी। इस दौरान पांच से छह लोगों के एक समूह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

कुकी समूहों के साथ दूसरे दौर की वार्ता 17 को...दो कुकी समूहों से केंद्र के अधिकारियों की दूसरे दौर की बैठक 17 अगस्त को होगी। बैठक केंद्र सरकार और मणिपुर के कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट के प्रतिनिधियों के बीच होगी। ब्यूरो

धमाके में हथियारबंद उपद्रवी की मौत
मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के पास तुईबोंग गांव में हथियारबंद बदमाशों के शिविर के पास शुक्रवार एक देसी बम धमाके में एक उपद्रवी की मौत हो गई। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, देसी बम को बैटरी, पावर बैंक और पेपर कटर के टुकड़ों से बनाया गया था। मणिपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कुकी विधायकों ने गृह मंत्री से की जवाबदेही की मांग...
मणिपुर विधानसभा के सभी दस कुकी-जोमी-हमर सदस्यों (विधायकों) ने म्यांमार से घुसपैठियों और ग्राम रक्षा में उनकी कथित भागीदारी के संबंध में हालिया दावों पर चिंता जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से जवाबदेही की मांग की है।


कांग्रेस राज में बम धमाके थे पूर्वोत्तर की पहचान
सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मणिपुर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की आलोचना की पूर्वोत्तर में हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, कांग्रेस राज में बंद और बम धमाके पूर्वोत्तर की पहचान थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस की लुक ईस्ट पॉलिसी को पीएम मोदी ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदला। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, राहुल गांधी सत्ता के लिए बिन पानी के मछली जैसा तड़प रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मणिपुर और महिलाएं नहीं बल्कि मीडिया की सुर्खियों में बने रहना ही राहुल गांधी की असली चिंता है। उन्होंने कहा, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि पूर्वोत्तर उनके लिए जिगर का टुकड़ा है।

मणिपुर में नफरत के बीज बोने वाला गांधी परिवार...
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, मणिपुर में अगर किसी ने नफरत के बीज बोए हैं तो वह राहुल गांधी और उनका परिवार है। पूर्वोत्तर में दिखने वाली नफरत और किसी की नहीं बल्कि नेहरू गांधी परिवार की देन है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया, राहुल गांधी जी देश को जवाब दीजिए। देश का कोई भी टुकड़ा चला जाए कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ता...केंद्रीय मंत्री ने कहा, 1962 में नेहरू जी ने असम को टाटा बाय बाय बोल दिया था। देश का कोई भी टुकड़ा चला जाए कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हिंदी चीनी भाई भाई करते रहे और अक्साई चीन का टुकड़ा चला गया आपको फर्क नहीं पड़ा। आज भी आप राजीव गांधी फाउंडेशन में उसी चीन से पैसे लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed