फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief of Defence Staff meets Indian Coast Guard chief briefed about blue economy charter

ICG: भारतीय तटरक्षक प्रमुख से मिले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, ब्लू इकोनॉमी चार्टर के बारे में दी गई जानकारी

Wed, 23 Nov 2022 03:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 03:41 AM IST
सार


सीडीएस को सीमाओं की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए समुद्री क्षेत्र में भारतीय तट रक्षक की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इंडियन कोस्ट गार्ड ने ट्विटर पर लिखा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का दिल्ली स्थित आईसीजी मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। 
 

विज्ञापन
Chief of Defence Staff meets Indian Coast Guard chief briefed about blue economy charter
सीडीएस जनरल अनिल चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय तट रक्षक बल की तैयारियों की समीक्षा के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को आईसीजी के मुख्यालय का दौरा किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान की अगवानी भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख वीएस पठानिया ने की।
विज्ञापन


भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) के अधिकारियों के मुताबिक, सीडीएस को सीमाओं की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए समुद्री क्षेत्र में भारतीय तट रक्षक की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इंडियन कोस्ट गार्ड ने ट्विटर पर लिखा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का दिल्ली स्थित आईसीजी मुख्यालय पहुंचने पर भारतीय तटरक्षक डीजी वीएस पठानिया ने स्वागत किया। अधिकारियों के अनुसार सीडीएस को ब्लू इकोनॉमी और इंडियन कोस्ट गार्ड चार्टर के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो तटरक्षक प्रदूषण नियंत्रण पोत (जीएसएल यार्ड 1267 और 1268) के लिए कील-लेइंग समारोह सोमवार को गोवा शिपयार्ड में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक वीएस पठानिया द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह गोवा शिपयार्ड के सीएमडी ब्रजेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस बीच पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के केवडिया में अपनी 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर  गोवा शिपयार्ड और भारतीय तट रक्षक बल के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। इस बीच पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के केवडिया में अपनी 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव (एनएमएसएआर) बोर्ड की बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed