फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Rio plays an active role in Nagaland peace talks, appeals to all parties for a solution

Nagaland: नगालैंड शांति वार्ता में मुख्यमंत्री रियो की सक्रिय भूमिका, समाधान के लिए सभी पक्षों से की अपील

Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
सार

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने राज्य सरकार नागा शांति वार्ता के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नगालैंड को राज्य का दर्जा मिलने से नागा लोगों की स्थिति में बदलाव आया है, लेकिन नागा राजनीतिक मुद्दा अभी भी हल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Chief Minister Rio plays an active role in Nagaland peace talks, appeals to all parties for a solution
नेफ्यू रियो - फोटो : ANI

विस्तार

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने गुरुवार को विधानसभा में अपने बजट 2025-26 के संबोधन में कहा कि राज्य सरकार नागा शांति वार्ता के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नगालैंड को राज्य का दर्जा मिलने से नागा लोगों की स्थिति में बदलाव आया है, लेकिन नागा राजनीतिक मुद्दा अभी भी हल नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय सरकार और नागा राजनीतिक समूहों के बीच वार्ता का हिस्सा नहीं है, बल्कि वह सिर्फ एक सूत्रधार के रूप में काम कर रही है।

विज्ञापन

राज्य ने पीएसी का किया था गठन
रियो ने बताया कि राज्य सरकार ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया था, और 28 अगस्त 2023 को हुई बैठक में विभिन्न संगठनों से नागा राजनीतिक मुद्दे पर परामर्श करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी सदस्य स्थायी शांति के लिए एकजुट हैं और राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए सदन ने एकता और सुलह के लिए काम किया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अपील
मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से अपील की कि वे वार्ता को सम्मानजनक और समावेशी तरीके से समाप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और एनएससीएन-आईएम के बीच 1997 में युद्धविराम पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि, एनएससीएन-आईएम की अलग ध्वज और संविधान की मांग अब तक स्वीकार नहीं की गई है, जिसके कारण बातचीत लंबी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रियो ने पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) की मांगों पर भी चर्चा की और कहा कि सरकार उनकी चिंताओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने राज्य में नए जिले बनाने और विकास परियोजनाओं के लिए भी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वित्त आयोग से राजस्व घाटे के अनुदान और अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यक अनुदान की मांग की है, ताकि राज्य के विकास को गति दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed