फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram Takes On Jaitley On Note Ban, Asks If It’s ‘Ethical’ To Let Millions Suffer

चिदंबरम ने जेटली पर दागा सवाल, लाखों लोगों को कष्ट देना कहां की नैतिकता है

Wed, 08 Nov 2017 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram Takes On Jaitley On Note Ban, Asks If It’s ‘Ethical’ To Let Millions Suffer

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तीखा हमला करते हुए पूछा है कि क्या लाखों लोगों को मुसीबतों के पहाड़ के नीचे दबा देना नैतिकता है।

विज्ञापन


एक के बाद एक कई ट्विट में उन्होंने जेटली के उस बयान को आड़े हाथ लिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि नोटबंदी का फैसला नैतिकता और सिद्धांत पर आधारित था।

चिदंबरम ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि नोटबंदी के कारण लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा और कई लोगों की तो जान ही चली गई।

वित्त मंत्री कहते हैं कि यह एक नैतिक फैसला था लेकिन लोगों को कष्ट पहुंचना भला कहां की नैतिकता है। क्या 15 लाख रोजगार छीनना नैतिक था? क्या हजारों छोटे एवं मझोले उद्योगों को बंद करना नैतिक था?
विज्ञापन


क्या काले धन को सफेद करने का मौका देना नैतिक था? क्या सूरत, भिवंडी, मुरादाबाद, आगरा, लुधियाना और तिरुपुर के तेजी से बढ़ते औद्योगिक हब को नष्ट करना नैतिक था?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर पारदर्शिता की तकाजा है कि नोटबंदी को लेकर रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड का एजेंडा, बैकग्राउंड नोट और पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नोट सार्वजनिक किया जाए। 

उन्होंने अपने ट्विट में कहा है कि बीबीसी के अनुसार नोटबंदी के भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है तो क्या मोदी सरकार की नजर में क्या बीबीसी भी काले धन और भ्रष्टाचार का समर्थक है?


उन्होंने मोदी सरकार के इस दावे को गलत बताया कि उसके इस फैसले के कारण नकदी में कमी आई है। आप देखेंगे कि जल्दी ही नकदी की स्तर नवंबर, 2016 के स्तर पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed