फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram said that Congress never claimed Rahul for Prime Minister

कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि राहुल होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार : चिंदबरम

Tue, 23 Oct 2018 06:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Tue, 23 Oct 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
Chidambaram said that Congress never claimed Rahul for Prime Minister

लोकसभा चुनावों में भले ही अभी करीब छह महीने का वक्त है, लेकिन विपक्ष में प्रधानमंत्री पद को लेकर गहमागहमी जारी है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से कभी नहीं कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन


भाजपा को हराना है पहला उद्देश्य
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री पद कोई मुद्दा ही नहीं है। पार्टी का पहला उद्देश्य भाजपा को हराना और केंद्र में एक प्रगतिशील सरकार बनाना है।’ एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में चिदंबरम ने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया। इसके उलट जब कुछ लोगों ने इसके बार में बोला तो कांग्रेस ने इनकार किया और लोगों से कहा गया कि इसके बारे में कोई बात न करें। 

विज्ञापन

किसानों की मददगार होगी सरकार

चिदंबरम ने कहा कि राहुल और कांग्रेस ने ऐसा नहीं कहा कि वह किसी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जब गठबंधन जीत जाएगा तो हम इस मुद्दे पर अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में ऐसी सरकार बनानी है जो लोगों के मानवाधिकार न छीने और लोगों को न डराए। 

उन्होंने कहा कि हम ऐसी सरकार लाना चाहते हैं, जो व्यापारियों पर टैक्स आतंकवाद थोपने में न फंसी रहे बल्कि महिलाओं और बच्चों को पर्याप्त सुरक्षा दे। ऐसी सरकार हो जो किसानों की मददगार हो और कामगारों को भी उचित मूल्य दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed