फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh polls: Cong sets up 4 panels including for election management, manifesto

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने गठित किए चुनाव प्रबंधन-घोषणापत्र सहित चार पैनल; खरगे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Fri, 18 Aug 2023 05:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

Chhattisgarh Polls: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस दी है। उसने शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन, घोषणापत्र समेत चार समितियों का गठन किया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh polls: Cong sets up 4 panels including for election management, manifesto
congress, कांग्रेस - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस दी है। उसने शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन, घोषणापत्र समेत चार समितियों का गठन किया। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ इकाई में चुनाव घोषणापत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, अनुशासन समिति और योजना एवं रणनीति समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


23 सदस्यीय चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर होंगे, जबकि सात सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार डहरिया होंगे और इसके संयोजक रामगोपाल अग्रवाल होंगे। पार्टी ने राज्य इकाई में नौ सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का भी गठन किया है जिसके अध्यक्ष धनेंद्र साहू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सदस्यीय योजना और रणनीति समिति की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू करेंगे। इन समितियों का गठन कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए अपनी राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के एक दिन बाद किया गया है, जिसकी अध्यक्ष राज्य की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इसके सदस्य हैं।


प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, रविंदर चौबे, मो.अकबर, शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम, अनिला भेंदिया, जय सिंह अग्रवाल, धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा समिति के अन्य सदस्य हैं। 

सप्तगिरि शंकर उलाका, चंदन यादव और विजय जांगिड़ महत्वपूर्ण समिति के पदेन सदस्य हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के प्रमुख शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed