फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh, Karnataka get 1st IMD Doppler radars under Mission Mausam

Doppler Radar: छत्तीसगढ़ और कर्नाटक को मिले आईएमडी के पहले डॉप्लर रडार, मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

Thu, 27 Nov 2025 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Nov 2025 11:14 PM IST
सार

Doppler Radar: छत्तीसगढ़ के रायपुर और कर्नाटक के मंगलूरू में आईएमडी के पहले डॉप्लर वेदर रडार लगाए गए, जो 250 किमी दायरे में गंभीर मौसम की सटीक निगरानी करेंगे। रायपुर रडार मध्य भारत के कई राज्यों की निगरानी करेगा, जबकि मंगलूरू रडार अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम तट के मौसम पर नजर रखेगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh, Karnataka get 1st IMD Doppler radars under Mission Mausam
डॉप्लर रडार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छत्तीसगढ़ और कर्नाटक को बृहस्पतिवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पहले डॉप्लर वेदर रडार मिले, जिससे देश का गंभीर मौसम निगरानी नेटवर्क मिशन मौसम के तहत और मजबूत हो गया है। रायपुर और मंगलूरू में स्थापित ये दोनों ड्यूल-पोलराइज्ड सी-बैंड रडार 250 किलोमीटर के दायरे में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली, ओलावृष्टि और अन्य तेज मौसम प्रणालियों की सटीक निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


रायपुर का रडार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगाया गया है और यह छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण–पश्चिम झारखंड और पूर्वी यूपी के मौसम की उन्नत ट्रैकिंग करेगा। इससे क्षेत्र में लंबे समय से मौजूद डाटा गैप समाप्त होने में मदद मिलेगी। वहीं, मंगलूरू के शक्ति नगर स्थित आईएमडी कार्यालय में लगाया गया रडार अरब सागर, कर्नाटक, केरल, गोवा, दक्षिण कोंकण, उत्तर लक्षद्वीप और दक्षिण महाराष्ट्र के मौसम पर नजर रखेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुडुचेरी में चक्रवात के कारण ऑरेंज अलर्ट; आंध्र में भारी बारिश की संभावना; दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 तक रडार की संख्या तीन गुना करने का है लक्ष्य
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दोनों रडारों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत तैयार इन प्रणालियों से मिशन मौसम की गति और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आईएमडी के रडार नेटवर्क को 47 से बढ़ाकर तीन गुना करने का लक्ष्य 2027 तक है, लेकिन अब तक 126 रडार लगाए जा चुके हैं, जिससे लक्ष्य समय से पहले पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed