फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh Election Voting: Check Poll Timing, Full Details

Chhattisgarh Election: कहां-कब तक मतदान, कितने मतदाता? छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Tue, 07 Nov 2023 02:14 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 07 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में आज 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। कुल 40,78,681 मतदाता चुनाव में उतरे 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
loader
Chhattisgarh Election Voting: Check Poll Timing, Full Details
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। जिन 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उन पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कुल 40,78,681 मतदाता पहले चरण के चुनाव में उतरे 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन सभी की किस्मत मंगलवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। कौन जीता और किसे हार मिली ये 3 दिसंबर को सामने आएगा। ऐसे में हम आपको चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें बताने जा रहे हैं। 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala
1. कितने बजे से शुरू होगी वोटिंग? 
इन सीटों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान: मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा।

इन सीटों पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा मतदान: पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala
2. कितने मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग? 
मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कुल 5,303 केंद्र बनाए हैं। 

3. कितने वोटर्स डालेंगे वोट?
चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

4. कितने प्रत्याशी मैदान में? 
पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

5. कई करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में 
पहले चरण में उतरे 233 प्रत्याशियों में से 21 फीसदी यानी 46 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों के औसत धन की बात करें तो 1.34 करोड़ रुपये है। 11 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 18 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 50 है। 106 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।
 

6. पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार के पास 40 करोड़ की संपत्ति
पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी कवर्धा सीट से आप के खडगराज सिंह हैं। खडगराज की कुल संपत्ति 40 करोड़ है। दूसरे नंबर पर पंडरिया से भाजपा की भावना बोहरा हैं, जिनकी संपत्ति 33 करोड़ रुपए है। वहीं, जगदलपुर से कांग्रेस के जतीन जयसवाल तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनकी कुल संपत्ति 16 करोड़ है। 

7. कितने पढ़े लिखे हैं उम्मीदवार? 
चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमा रहे 223 उम्मीदवारों में 115 यानी 52 फीसदी पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़े हैं। 97 उम्मीदवारों (43 फीसदी) ने स्नातक या उससे अधिक की पढ़ाई की है। 5  प्रत्याशी डिप्लोमा धारी हैं। चार उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर जबकि एक ने निरक्षर बताया है। इनके अलावा एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षिक योग्यता नहीं बताई है।

8. केवल 11 प्रतिशत महिला उम्मीदवार
पहले चरण के उम्मीदवारों में 103 यानी 46 फीसदी की उम्र 25 से 40 के बीच है। 98 यानी की 44 फीसदी की उम्र 41 से 60 के बीच है। वहीं, 22 यानी की 10 फीसदी की उम्र 61 से 80 के बीच है। कुल 233 उम्मीदवारों में 25 यानी की 11 फीसदी महिला हैं। 

9. दो प्रत्याशियों के पास नहीं है कोई सम्पत्ति 
पहले चरण में चुनाव लड़ हे उम्मीदवारों में दो ऐसे प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जिनकी कोई संपत्ति ही नहीं है। हालांकि, इस सूची में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या बीटीपी जैसी पार्टियों के प्रत्याशी नहीं हैं। कंकेर से आजाद जनता पार्टी की पर्वती तेता और मोहला मानपुर के उम्मीदवार नागेश पुरम ने बताया है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है।

 

10. कब आएंगे नतीजे? 
3 दिसंबर को मतगणना होनी है। 3 दिसंबर की सुबह से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed