{"_id":"5fb48f1bf68efa596b6fc9a5","slug":"chhath-puja-bmc-issues-guidelines-devotees-cant-perform-festival-at-beaches-only-artificial-ponds-will-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: मुंबई में भी छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhath Puja 2020: मुंबई में भी छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक
Wed, 18 Nov 2020 10:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में छठ पूजा 2020 (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में समुद्र तट, नदी और तालाब किनारे छठ पूजा करने पर रोक लगा दी है। शहर के प्राकृतिक जलाशयों के किनारे बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने संबंधी आदेश मंगलवार को जारी किए गए। निकाय संस्था ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ से बचने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
बीएमसी ने पुलिस से भी कहा है कि वो सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को इकट्ठा होने से रोके। हालांकि भक्तों को कृत्रिम तालाबों में छठ पूजा करने की इजाजत है, लेकिन इसे लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि छठ पूजा के मौके पर हर साल लाखों लोग मुंबई के जुहू बीच पर इकट्ठा होते हैं। कोरोना के मद्देनजर इस बार रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
सूर्य देवता को समर्पित छठ पर्व शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा। बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बड़े पैमाने पर छठ पूजा आयोजित करने पर रोक लगाई गई है, क्योंकि समुद्र तट और नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जरूरी शारीरिक दूरी का पालन कराने में कठिनाई होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर झारखंड सरकार का यू-टर्न, विरोध के बाद जलाशयों में दी पूजा-स्नान की अनुमति
बीएमसी ने साफ कहा है कि विभागीय स्तर पर संस्थाओं की तरफ से अनुमति मांगने पर कृत्रिम तालाब बनाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं पूजा स्थल पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी और जरूरत पड़ने पर एंटीजन या आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किए जाएंगे।
दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर नहीं हो सकेगी छठ पूजा
देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। हालांकि लोग अपने घरों में या किसी निजी स्थल पर छठ का त्योहार मना सकते हैं। त्योहार में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।