फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chetan Chauhan death news, Chetan Chauhan funeral today at garhmukteshwar

संक्रमण ने ली यूपी के एक और मंत्री की जान, अंतिम संस्कार आज, देश में अब तक 50 हजार से अधिक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 04:35 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Aug 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
Chetan Chauhan death news, Chetan Chauhan funeral today at garhmukteshwar
चेतन चौहान - फोटो : पीटीआई

कोरोना ने यूपी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की रविवार को जान ले ली। चौहान दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भी उच्च पदों पर रहे चुके थे। इससे पहले दो अगस्त को कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की भी कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। इस बीच देश में अब तक करीब 50 हजार से अधिक संक्रमितों की जान जा चुकी है।  

विज्ञापन


गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती 73 वर्षीय चौहान अरसे से किडनी और उच्च रक्तचाप संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें 36 घंटे तक जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था, जहां रविवार शाम सवा चार बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में किया जाएगा। प्रदेश कैबिनेट की शाम को हुई बैठक में शोक प्रस्ताव पारित कर चौहान को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

अब तक 50 हजार के करीब मौत

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह तक बीते एक दिन में 63,490 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, एक दिन में 53,322 लोग ठीक भी हुए। देश में 26 लाख से अधिक मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 18,62,258 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौतों का आंकड़ा 49,980 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार 60 हजार से अधिक मरीज

देश में सात अगस्त से लगातार रोज 60 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। केवल 11 अगस्त को 53,601 मरीज सामने आए थे। इसके बाद निरंतर आंकड़ा 60 हजार से ऊपर ही चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में 18 जून को कोरोना से मृत्युदर 3.33 फीसदी थी जो अब गिरकर 1.93 फीसदी हो गई है जो दुनिया में सबसे कम है।

दिल्ली में 652 नए मरीज

राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 652 नए मरीज सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह दूसरी बार है जब अगस्त में एक हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 11 अगस्त को 956 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,52,580 हो गई है, जिनमें 1,37,561 लोग ठीक हो गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed