{"_id":"60c7f5440146647fc61a0ad3","slug":"chess-king-viswanathan-anand-was-defeated-by-nikhil-kamath-fraudulently-in-an-online-chess","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन चेस: शतरंज के बादशाह आनंद को अरबपति ने धोखे से दी मात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन चेस: शतरंज के बादशाह आनंद को अरबपति ने धोखे से दी मात
Tue, 15 Jun 2021 06:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:32 AM IST
सार
शेयर ट्रेडिंग एप जीरोधा के सह संस्थापक कामथ सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना के बाद अपने कृत्य को मूर्खतापूर्ण बताते हुए माफी मांगी।
विज्ञापन
निखिल कामथ और विश्वनाथन आनंद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शतरंज के बादशाह विश्वनाथन आनंद को देश के सबसे युवा अरबपति निखिल कामथ ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धोखे से हरा दिया। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एप जीरोधा के सह संस्थापक कामथ सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना के बाद अपने कृत्य को मूर्खतापूर्ण बताते हुए माफी मांगी। कामथ का सालाना वेतन करीब एक सौ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
धोखेबाजी के बाद चौतरफा आलोचना हुई तो निखिल कामथ ने मांगी माफी
कोविड-19 राहत कोष के लिए 13 जून को आयोजित इस मुकाबले में आनंद ने आमिर खान, युजवेंद्र चहल, रितेश देशमुख, सहित 10 लोकप्रिय शख्सियतों के साथ चेस डॉट कॉम प्लेटफार्म पर शतरंज खेला था।
विज्ञापन
धोखा देने के कारण चेस डाट कॉम से कामथ का प्रोफाइल प्रतिबंधित कर दिया गया। उन्हें खेल के नियम का पालन न करने का दोषी करार दिया गया। कामथ द्वारा भारत के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद को हराना सभी को अचंभित कर गया। उनके द्वारा कंप्यूटर और शतरंज की चालों के लिए सर्च इंजन इस्तेमाल करने की बात सामने आई तो सोशल मीडिया की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन
यह ऐसा कि सुबह उठ उसेन बोल्ट को हरा दें
कामथ ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सच में विश्वनाथन आनंद को सच में हराया यह सोचना बकवास है। यह ऐसा है कि वे सुबह उठें और सोचे कि सौ मीटर दौड़ में उसेन बोल्ट को हरा दें। उन्होंने बताया कि खेल के दौरान कई लोग विश्लेषण के लिए साथ में थे। कंप्यूटर भी इस्तेमाल हुए। कामथ ने कहा कि उनसे मूर्खता हुई, वे नहीं समझ पाए कि इससे किस प्रकार का कंफ्यूजन पैदा हो सकता है। इसके लिए क्षमायाचना।
आनंद बोले अपनी ओर से ठीक खेला
दूसरी और आनंद ने उनके माफीनामे को ट्वीट कर कहा कि 13 जून को हुआ खेल सेलिब्रिटी सिमुलेशन इवेंट था। इसका लक्ष्य दान के लिए पैसा जुटाना था। वे अपनी ओर से ठीक से खेले, बाकियों से भी यही उम्मीद कर रहे थे।