{"_id":"66d31d7920138d2d440b4b20","slug":"chennai-to-nagercoil-vande-bharat-trains-offers-fastest-connectivity-to-kanyakumari-railways-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: रेलवे ने कहा- कन्याकुमारी के लिए सबसे तेज कनेक्टिविटी प्रदान कर रही चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: रेलवे ने कहा- कन्याकुमारी के लिए सबसे तेज कनेक्टिविटी प्रदान कर रही चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत
Sat, 31 Aug 2024 07:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:11 PM IST
सार
Vande Bharat: रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से कन्याकुमारी के लिए अभी दो ट्रेनें संचालित होती हैं, लेकिन इनमें करीब 12 घंटे लगते हैं। जबकि वंदे भारत ट्रेन इस मार्ग पर सबसे तेज और आरामदायक विकल्प प्रदान करती है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर तीन वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया। इनमें एस एक चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्स प्रेस है, जो देश के सबसे दक्षिणी छोर कन्याकुमारी के लिए सबसे तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन 726 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 8 घंटे 50 मिनट में तय करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नागरकोइल से कन्याकुमारी करीब 20 किलोमीटर दूर है, जिसके लिए लोग रेल या सड़क मार्ग से यात्रा कर सकते हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि चेन्नई से कन्याकुमारी के लिए अभी दो ट्रेनें संचालित होती हैं, लेकिन इनमें करीब 12 घंटे लगते हैं। जबकि वंदे भारत ट्रेन इस मार्ग पर सबसे तेज और आरामदायक विकल्प प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा, शनिवार को शुभारंभ के बाद इसका व्यावसायिक संचालन एक सितंबर (रविवार) से शुरू होगा।
विज्ञापन
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, यह नई ट्रेन त्रिची, मदुरै, दिंडिगुल और तिरुनलवेली जैसे प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन केंद्रों को जोड़ेगी। ट्रेन सुबह पांच बजे चेन्नई एगमोर से रवाना होगी और डेढ़ बजे नागरकोइल पहुंचेगी। 2.20 बजे यह ट्रेन नागरकोइल से वापसी के लिए रवाना होगी और 11 बजे चेन्नई एगमोर पहुंचेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन में 16 कोच होंगे और एक बार की यात्रा में 1,128 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी।
रेलवे की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कई महत्वपूर्ण मार्गों पर चलती हैं। इन प्रमुख मार्गों में चेन्नई से कोयंबटूर, चेन्नई से तिरुनेलवेली, चेन्नई से विजयवाड़ा, चेन्नई से मैसूर, कोयंबटूर से बंगलूरू शामिल हैं। इन ट्रेनों की वजह से राज्य में यात्रा करना आसान हो गया है। बयान में कहा गया, यह नई सेवा खासतौर पर सप्ताहाांत, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के यात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगी।