फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Bank Manager makes way for ambulances amid heavy rain video went viral in social media

Viral Video: चेन्नई में भारी बारिश के बीच बैंक मैनेजर ने बनाया एंबुलेंसों के लिए रास्ता, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 02 Jan 2022 08:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति को ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंसों के लिए भारी बारिश के बीच रास्ता बनाते हुए देखा गया है। एक निजी बैंक में मैनेजर इस व्यक्ति की खूब सराहना हो रही है।

विज्ञापन
Chennai Bank Manager makes way for ambulances amid heavy rain video went viral in social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई थी। कई इलाकों में जन-जीवन एकदम ठहर गया था। सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा था। कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे। 

विज्ञापन


ऐसा ही अन्ना सलाई इलाके में हुआ, जहां तीन एंबुलेंस फंस गईं। इन एंबुलेंस से गंभीर हालत में मरीजों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, एंबुलेंस चालक भारी ट्रैफिक जाम के बीच आगे बढ़ने का रास्ता नहीं ढूंढ पा रहे थे। ऐसे में एक निजी बैंक में मैनेजर जिन्ना ने कुछ सोचा।
विज्ञापन


रास्ता बनाने के लिए बारिश में चार किमी चले
भारी बारिश में जिन्ना एंबुलेंसों के लिए रास्ता बनाते हुए करीब चार किलोमीटर कर पैदल चले। उनके इस कदम से एंबुलेंस समय से अस्पताल पहुंच सकीं। एंबुलेंस चालकों को इससे कितनी राहत मिली इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने जिन्ना के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो, जम कर हो रही तारीफ
जब जिन्ना सड़कों पर जगह बनाते हुए चल रहे थे, तब एक एंबुलेंस चालक ने उनका वीडियो बना लिया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायपल हो गया है। लोग जिन्ना के जज्बे और निस्वार्थ भावना की जम कर तारीफ कर रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें चारों ओर से सराहना मिल रही है।


गुरुवार को हुई थी 20 सेमी से ज्यादा बरसात
गुरुवार को चेन्नई के कई हिस्सों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई थी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसे लेकर कहा था कि मौसम विभाग गुरुवार की भारी बारिश का पूर्वानुमान नहीं लगा सका था। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने कोई अलर्ट नहीं जारी किया था ऐसे में बारिश से स्थिति अप्रत्याशित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed