फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-2 Mission: India is fully ready for 52 day trip

चंद्रयान-2 मिशन: 52 दिन की चंद्रमा की यात्रा के लिए भारत पूरी तरह तैयार

Sun, 14 Jul 2019 03:49 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2 Mission: India is fully ready for 52 day trip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

चंद्रयान-1 मिशन के एक दशक से भी अधिक समय बाद अब भारत अपने दूसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्च होने के लिए अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत का दूसरा अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2, 15 जुलाई की अलसुबह 2.51 बजे (14 और 15 जुलाई के बीच का समय ) लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन से चांद के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। मिशन के लिए GSLV MK-III का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


अतंरराष्ट्रीय अंतरिक्ष रेस में शामिल होने के लिए ये भारत का बड़ा कदम है। जिससे वह अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों से अब कंधे से कंधा मिलाएगा। इसी साल मार्च में भी भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले यह क्षमता अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मारा गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रयान-2 के जरिए इसरो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाएगा जहां आज तक कोई नहीं पहुंच पाया है। इस जोखिम से वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय को लाभ होगा। चंद्रयान छह या सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास लैंड करेगा। ऐसा होते ही भारत चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अब तक कोई भी देश नहीं जा सका है लेकिन अब यहां भारत अपने चंद्रयान- 2 को उतारकर इतिहास रचने जा रहा है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य की किरणें सीधी नहीं बल्कि तिरछी पड़ती हैं। इसलिए, यहां का तापमान बहुत कम होता है। 

978 करोड़ रुपये के इस मिशन में GSLV Mk-III चंद्रयान-2 को उसकी निर्धारित कक्षा तक लेकर जाएगा। ये तीन स्टेज वेहिकल भारत का सबसे ताकतवर लॉन्चर है। चंद्रयान-1 के विपरीत चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां वह अपने छह पहिया रोवर प्रगयान को उतारेगा। वह चांद पर काफी सारे प्रयोग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed