फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu said, PM is Chowkidar for corrupts like Jagan Reddy

'मैं भी चौकीदार' अभियान पर नायडू का तंज, बोले- जगन मोहन जैसे भ्रष्ट लोगों के चौकीदार हैं पीएम

Sat, 16 Mar 2019 10:17 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu said, PM is Chowkidar for corrupts like Jagan Reddy
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में भाजपा सरकार के 'मैं भी चौकीदार' अभियान को लेकर तंज किया। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगन मोहन रेड्डी जैसे भ्रष्ट लोगों के लिए ही चौकीदार हैं। 

विज्ञापन


नायडू ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी और के चंद्रशेखर राव आगामी चुनाव में टीडीपी (तेलुगूदेशम पार्टी) को हराना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। टीडीपी की जीत के लिए कड़ी मेहनत करिए क्योंकि यही राज्य और यहां के निवासियों के हित में है।'
विज्ञापन


नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, टीएसआर (तेलंगाना राष्ट्र समिति) और भाजपा की तुलना पंखे से करते हुए कहा, 'वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पंखा है, टीआरएस उसका स्विच और दिल्ली में बैठी भाजपा उसे शक्ति देती है। क्या आंध्र के लोगों को ऐसा पंखा (सरकार) चाहिए?'
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा कि पार्टी के नेता वाईएस विवेकानंद रेड्डी की मृत्यु राजनीतिक कारणों से हुई। बता दें कि विवेकानंद रेड्डी की मृत्यु शुक्रवार की सुबह हो गई थी। नायडू ने कहा, 'वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने हत्या पर पर्दा डालने की कोशिश की, जब उनकी साजिश खुलने लगी तो उन्होंने टीडीपी पर इल्जाम लगा दिया। जगन उन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने विवेकानंद रेड्डी का खून किया। वह मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि केंद्र में मोदी हैं। मैं इस बात का वादा करता हूं कि दोषियों को सजा मिलकर रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed