फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नायडू के अनशन पर फिर दिखी विपक्षी एकता, राहुल सहित कई दिग्गज पहुंचे

Mon, 11 Feb 2019 08:51 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 08:51 AM IST
खास बातें

  • नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे।
  • सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल।
  • नायडू अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ धरना पर हैं।
  • महागठबंधन के कई नेता धरनास्थल पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu begins his hunger strike, abdullah and kejriwal will support him
चंद्रबाबू नायडू के साथ राहुल गांधी - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:41 PM, 11-Feb-2019
नायडू के एक दिवसीय धरने को अपना समर्थन देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन पहुंचे हैं।
 
12:53 PM, 11-Feb-2019
नायडू के धरने को अपना समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और शरद यादव पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन
11:38 AM, 11-Feb-2019
आंध्र प्रदेश भवन में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दे रहे चंद्रबाबू नायडू को अपना समर्थन देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे हैं।
 
11:14 AM, 11-Feb-2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नई दिल्ली में एक दिवसीय धरने पर बैठे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अपना समर्थन दिया है।
11:02 AM, 11-Feb-2019
नायडू के मंच से बोले राहुल गांधी, 'मोदी ने आंध्र प्रदेश से किया वादा पूरा नहीं किया। केवल एक या दो महीने की बात है विपक्षी पार्टी नरेंद्र मोदी को दिखाएगी कि भारत की जनता की भावनाएं क्या हैं। चौकीदार चोर है। पीएम ने आंध्र प्रदेश का पैसा चुराया और अनिल अंबानी को दे दिया। हम भाजपा और नरेंद्र मोदी को हराने वाले हैं। पीएम जहां जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं। मैं आंध्र के लोगों के साथ हूं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।'
 
10:54 AM, 11-Feb-2019
लखनऊ रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चंद्रबाबू नायडू का साथ देने के लिए आंध्र प्रदेश भवन पहुंच गए हैं। जहां नायडू एक दिन का धरना कर दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 11-Feb-2019
नेशनल कांफ्रेस के फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मजीद मेनन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आंध्र प्रदेश भवन में किए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।
 
10:48 AM, 11-Feb-2019
टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने आंध्र प्रदेश भवन में दिखाई दिए पोस्टर्स को लेकर कहा, 'हम इनका समर्थन नहीं करते हैं। यह सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे हमारी पार्टी के लोगों ने नहीं लगाया है।'
 
09:31 AM, 11-Feb-2019
नायडू ने कहा, 'यदि आप हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो हम जानते हैं कि उन्हें कैसे पूरा करवाया जाना है। यह आंध्र प्रदेश के लोगों के आत्मसम्मान को लेकर है। जब भी हमारे आत्मसम्मान पर हमला किया जाएगा, हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं इस सरकार को चेतावनी देता हूं और खासतौर से पीएम को कि वह व्यक्तिगत हमले करना बंद करें।'
 
09:14 AM, 11-Feb-2019
धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'आज हम यहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए आए हैं। धरने से एक दिन पहले कल पीएम आंध्र प्रदेश के गुंटूर पहुंचे थे। जिसकी जरूरत है मैं वही मांग रहा हूं।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed