{"_id":"617683da55c19864e31c8990","slug":"chandrababu-met-kovind-allegations-of-state-terrorism-and-mafia-gang-running-in-andhra-demand-for-presidents-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविंद से मिले चंद्रबाबू: आंध्र में सरकारी आतंकवाद व माफिया गैंग का आरोप, राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविंद से मिले चंद्रबाबू: आंध्र में सरकारी आतंकवाद व माफिया गैंग का आरोप, राष्ट्रपति शासन की मांग
Mon, 25 Oct 2021 03:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 25 Oct 2021 03:45 PM IST
सार
आंध्र के पूर्व सीएम नायडू ने कोविंद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख व आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर बड़ा आरोप लगाया। नायडू ने राष्ट्रपति को बताया कि राज्य में किस तरह से सरकार प्रायोजित आतंकवाद और माफिया गैंग काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां से पूरे देश में और अब विदेश में भी ड्रग की सप्लाई हो रही है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और हम आंध्रप्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
नायडू ने यह कहा कि देश व आंध्रप्रदेश के इतिहास में किसी राजनीतिक दल ने किसी दूसरे दल के कार्यालय पर हमला नहीं किया। आंध्रप्रदेश के डीजीपी सीएम से मिले हुए हैं और वह यह करा रहे हैं। नायडू ने कहा कि हमने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और दोषियों को दंडित करने के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी की सरकार है। विपक्षी तेलगू देशम व वाईएसआर कांग्रेस के बीच बीते दिनों झड़पें हुई थीं।