फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandra to take over Tata Group reins today

चंद्रा आज संभालेंगे टाटा समूह का चेयरमैन पद

Tue, 21 Feb 2017 07:30 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Tue, 21 Feb 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
Chandra to take over Tata Group reins today
एन चंद्रशेखरन

‘चंद्रा’ नाम से लोकप्रिय एन चंद्रशेखरन मंगलवार को टाटा संस के चेयरमैन का पद संभालने जा रहे हैं। 54 वर्षीय चंद्रा 150 साल पुराने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पहले गैर-पारसी चेयरमैन होंगे। एक सप्ताह पहले चंद्रा ने कहा था कि उनकी नई जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, जहां चुनौतियां भी हैं और अवसर भी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वह कुछ प्रभाव छोड़ पाएंगे और कुछ अलग कर पाएंगे।

विज्ञापन


उनकी एक बड़ी चुनौती होगी टाटा स्टील का यूरोपीय संचालन, खास तौर से ब्रिटेन में। टाटा स्टील ने ब्रिटेन में कारोबार बेचना शुरू कर दिया है। चंद्रा को तय करना है कि कितना कारोबार बेचना है और कितने को लाभ में लाने की कोशिश करनी है।
विज्ञापन


रतन टाटा की ड्रीम परियोजना नैनो एक दूसरी चुनौती है। पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री नैनो कारोबार को बंद कर देना चाहते थे। परियोजना 1,000 करोड़ रुपये से अधिक घाटे में है और चंद्रशेखरन को इसके भविष्य पर फैसला लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखरन एक शौकिया फोटोग्राफर हैं

Chandra to take over Tata Group reins today
एन चंद्रशेखरन

चंद्रशेखरन और टाटा के ट्रस्टों तथा ट्रस्टियों के बीच के संबंध पर भी हितधारकों की निगाह होगी। उनके पूर्ववर्ती मिस्त्री ने आरोप लगाया था कि ट्रस्ट उनके मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और वैकल्पिक सत्ता केंद्र बना रहे हैं।

टीसीएस प्रमुख चंद्रशेखरन को 12 जनवरी को टाटा संस का चेयरमैन नामित किया गया था। मिस्त्री को अपदस्थ करने के बाद से पूर्व चेयरमैन रतन टाटा अंतरिम चेयरमैन की भूमिका में थे। चंद्रशेखरन एक शौकिया फोटोग्राफर हैं। उन्होंने दुनियाभर में आयोजित विभिन्न मैराथनों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed