फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chain pulling not allowed in special migrant workers train, action will be taken against them

स्पेशल ट्रेन में चेन खींची तो उसी वक्त होगा एक्शन, इस तरह बरकरार रखेंगे सोशल डिस्टेंसिंग

Fri, 01 May 2020 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 May 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
chain pulling not allowed in special migrant workers train, action will be taken against them
CRS Special Train - फोटो : file
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों में ट्रेन चलाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। पहले यह शंका जताई जा रही थी कि स्पेशल ट्रेन में चेन खींचने की हरकत हो सकती है। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


यात्रा के लिए जो नियमावली बन रही है, उसमें साफतौर से कहा गया है कि हर बोगी में चेन के सामने आरपीएफ का जवान बैठाया जाएगा। अगर किसी ने चेन खींचने का प्रयास किया तो आरोपी के खिलाफ उसी वक्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


हर बोगी में दो जवान अलग से तैनात रहेंगे, जिनका काम सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखना होगा।
 

रेल मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि कुछ श्रमिक स्पेशल गाड़ियां ऐसी होंगी, जिन्हें लंबे रूट पर चलाया जाएगा। बाकी ट्रेनों का एक राज्य के कई स्टेशनों पर ठहराव दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह इस बात पर तय करेगा कि वह इलाका या स्टेशन कौन से जोन में स्थित है। साथ ही, गाड़ी में यात्रियों की संख्या के हिसाब से बीच के स्टेशनों का ठहराव निर्धारित होगा।

खास बात ये है कि ऐसे किसी भी स्टेशन पर जब गाड़ी रूकेगी तो उसमें से केवल यात्री उतरेंगे, चढ़ने की इजाजत किसी को नहीं मिलेगी। हालांकि उस दौरान संबंधित जिले का प्रशासन वहां मौजूद होगा।


उनके पास पहले से ही उतरने वाले लोगों की सूची होगी। वे वहीं पर उन लोगों की जांच करेंगे। इसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर उनके घरों तक छोड़ दिया जाएगा। ट्रेन में लोगों को खाना मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed