{"_id":"5ebfed5b8ebc3e90294c3c2f","slug":"centre-withdraws-10-capf-companies-from-jammu-sends-nine-to-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने जम्मू से सीएपीएफ की 10 कंपनियों को हटाया, नौ इकाइयों को भेजा महाराष्ट्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने जम्मू से सीएपीएफ की 10 कंपनियों को हटाया, नौ इकाइयों को भेजा महाराष्ट्र
Sat, 16 May 2020 07:16 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 16 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से सीएपीएफ की 10 कंपनियों को हटाने और ऐसी नौ इकाइयों को महाराष्ट्र भेजने का शनिवार को आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र से 1,000 से अधिक जवानों की 10 इकाइयों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
उसने त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की चार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन इकाइयों को महाराष्ट्र भेजे जाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लिए पांच कंपनियां जम्मू से बुलाई गई हैं और आरएएफ की मुंबई स्थित इकाई से चार कंपनियों को तैनात किए जाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिस बल पर काम के अत्यधिक बोझ का हवाला देते हुए उसे राहत देने के लिए हाल ही में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 20 कंपनियों को तैनात किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन