फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre calls Corona Indian strain in an affidavit in Supreme Court, Congress turned attacking

आरोप-प्रत्यारोप: सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में केंद्र ने कोरोना को कहा ‘इंडियन स्ट्रेन’, कांग्रेस हुई हमलावर

Sun, 30 May 2021 10:05 PM IST
गौरव पाण्डेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 30 May 2021 10:05 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए एक हलफनामे में कोरोना वायरस को कहा था 'इंडियन डबल म्यूटेंट स्ट्रेन', कांग्रेस ने कहा- झूठ के दम पर राजनीति करती है भाजपा  

विज्ञापन
Centre calls Corona Indian strain in an affidavit in Supreme Court, Congress turned attacking
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए एक हलफनामे में स्वयं ही कोरोना वायरस को ‘इंडियन डबल म्यूटेंट स्ट्रेन’ बताया था। इस हलफनामे में भारत के साथ-साथ कोरोना के विभिन्न वेरिएंट को यूके वेरिएंट, ब्राजील वेरिएंट, दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट और इंडियन वेरिएंट कहा गया है। इसे लेकर  कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और अन्य ने भाजपा पर हमला बोला है जिसने कोरोना को ‘इंडियन वेरिएंट’ कहने को कांग्रेस की साजिश और टूलकिट का हिस्सा बताया था। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कोरोना को इंडियन वेरिएंट कहने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर, कमलनाथ और अन्य पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया था।     

विज्ञापन


क्या हुआ था
दरअसल, कोरोना वायरस शुरुआत से लेकर अब तक अपने अंदर बदलाव कर नए-नए प्रारूप को जन्म देता रहा है। विभिन्न देशों में इसके विभिन्न प्रारूप मिलने पर पहचान की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विभिन्न देशों के नाम के साथ जोड़ा गया। इसी तर्ज पर स्वयं केंद्र सरकार ने भी इसे यूके वेरिएंट और दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट कहा है। हालांकि, इस पर विवाद शुरू हो गया और विभिन्न देशों ने इसे अपने देश के नाम के साथ जोड़ने पर सवाल खड़ा किया। केंद्र सरकार ने भी इसी तर्ज पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मीडिया में इसे इंडियन वेरिएंट कहने पर आपत्ति जताई और ऐसा करने से बचने को कहा।
विज्ञापन


इस मामले में सबसे दिलचस्प यह है कि पूरी दुनिया में भारी संख्या में लोग इस बात को मानते हैं कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की एक प्रयोगशाला से पूरी दुनिया में फैला। भारत और अमेरिका सहित अनेक देश कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर जांच करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इतना सब होने के बाद भी कोरोना वायरस को कभी ‘चीनी वायरस’ या ‘वुहान वायरस’ नहीं कहा गया। भारत सरकार का तर्क है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को इंडियन वेरिएंट कहने से देश की छवि पर असर पड़ता है। इसलिए ऐसा कहने से बचना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस के एक कथित टूलकिट में कोरोना वायरस को इंडियन वेरिएंट कहे जाने का उल्लेख किया। पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है और कोरोना को इंडियन वेरिएंट कहकर वह देश की छवि बिगाड़ना चाहती है। कांग्रेस ने पात्रा के इस हमले पर शिकायत भी दर्ज कराई है और इस मामले में जांच चल रही है।


कांग्रेस नेता ने किया हमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने अमर उजाला से कहा कि भाजपा बार-बार बेनकाब हो रही है। वह जिन मुद्दों पर विपक्ष को कटघरे में खड़ी करना चाहती है, वह स्वयं उसमें कटघरे में पहले से खड़ी होती है। वह केवल अपनी कमी को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने हलफनामे में ही कोरोना वायरस को इंडियन स्ट्रेन बताया है, अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसके इस कदम से देश की बदनामी नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed