Youtube: खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ केंद्र की बड़ी कार्रवाई, छह यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक
सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि बीते दस दिनों में विदेश से संचालित होने वाले आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री वाले चैनल सीमावर्ती राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के इशारे पर खालिस्तान के समर्थन में सामग्री (कंटेंट) प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल्स को कथित तौर पर ब्लॉक कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सीमावर्ती राज्य में तनाव पैदा करने की कर रहे थे कोशिश
सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि बीते दस दिनों में विदेश से संचालित होने वाले आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री वाले चैनल सीमावर्ती राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।
अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने पुलिस थाने पर बोला था धावा
सरकार की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब हाल ही में कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला में अपने एक सहयोगी की रिहाई की मांग को लेकर तलवारों और बंदूकों के साथ एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया।
दीप सिद्धू ने बनाया था 'वारिस पंजाब दा' संगठन
अमृतपाल सिंह को पिछले साल जरनैल सिंह भिंडरावाले के पैतृक गांव मोगा के रोडे में आयोजित एक कार्यक्रम में 'वारिस पंजाब दा' संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इस संगठन की स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा की गई थी।
US News: खालिस्तान पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- हम हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं
48 घंटे के भीतर भारत सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई करेगा यूट्यूब
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूट्यूब 48 घंटे के भीतर चैनलों को ब्लॉक करने के सरकार के अनुरोधों पर कार्रवाई कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वचालित (ऑटोमैटिक) रूप से पहचान करने और ब्लॉक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है।
पंजाबी भाषा में अपलोड किए जा रहे वीडियो
हालांकि, भारत के मामले में यूट्यूब समस्या का सामना कर रहा है, क्योंकि सामग्री (कंटेंट) क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड की जा रही है और सिस्टम अंग्रेजी भाषा में सामग्री की पहचान करने के लिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.