फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US says on Khalistan activists that we condemn terrorism in all its forms

US News: खालिस्तान पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- हम हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं

Thu, 09 Mar 2023 03:46 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

नेड प्राइस ने अपने बयान में कहा कि हम हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं। हम उन सभी की निंदा करते हैं जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं। हिंसा का सहारा लेने का कभी कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
US says on Khalistan activists that we condemn terrorism in all its forms
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस। - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले कुछ महीनों से खालिस्तान काफी चर्चा का विषय बन गया है, भारत से लेकर अमेरिका तक अब इसको लेकर सगज हैं। वहीं अमेरिका ने खालिस्तान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जब विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से खालिस्तान के बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है। साथ ही कहा कि जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं हम उनको जगह नहीं दे सकते।

विज्ञापन


हिंसा का सहारा लेने का कभी कोई औचित्य नहीं
नेड प्राइस ने अपने बयान में कहा कि हम हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं। हम उन सभी की निंदा करते हैं जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं, चाहे वे राजनीतिक हों या कोई अन्य। हिंसा का सहारा लेने का कभी कोई औचित्य नहीं है। वहीं नेड प्राइस से उन खालिस्तानी कार्यकर्ताओं पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया जो उत्तरी अमेरिका में सक्रिय हैं और जो 1985 में एयर इंडिया पर बमबारी के लिए जिम्मेदार थे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों के हमले बढ़े हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। वहीं अब इन हमलों से आशंका है कि  अलगाववादी संगठन की गतिविधियों में अब तेजी आएगी। 21 फरवरी की रात ब्रिस्बेन में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों द्वारा कथित रूप से भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ करने के बाद चिंताएँ और बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-पाकिस्तान की आतंकवाद पर हुई वार्ता
अमेरिका-पाकिस्तान के बीच 6-7 मार्च को आतंकवाद विरोधी वार्ता हुई थी, इसको लेकर विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी वार्ता  दोनों देशों के लिए एक अवसर प्रदान करती है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी खतरों और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed