फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre asks States to take strict steps in districts having coronavirus infection rate more than 10 percent

केंद्र का निर्देश: 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में सख्त कदम उठाएं राज्य

Wed, 30 Jun 2021 08:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Jun 2021 08:03 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने राजस्थान, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और केरल सहित 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं जहां 21 से 27 जून के बीच संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक रही।

विज्ञापन
Centre asks States to take strict steps in districts having coronavirus infection rate more than 10 percent
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 29 जून को लिखे पत्र में कहा है कि देश में संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। ऐसे में जरूरी है कि जिला और उप जिला स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए। पत्र में कहा गया, 'पूरे राज्य में नियंत्रण व सतर्कता के साथ पाबंदियों में ढील जैसी अनुमति दी जानी चाहिए।'

विज्ञापन


इन 14 प्रदेशों को भेजा गया है यह पत्र
यह पत्र राजस्थान, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, ओडिशा, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और असम को भेजा गया है। पत्र में कहा गया है, 'इन जिलों में संक्रमण की दर कम करने के लिए सख्त कदम उठाएं और उसके अनुरूप हस्तक्षेप करें।'
विज्ञापन


सख्ती के साथ लागू की जाएं एसओपी
भूषण ने पत्र में कहा, 'जिला कार्य योजना के तत्वों, जैसे मामलों की निगरानी, वार्ड और ब्लॉक वार संकेतों की समीक्षा, प्रभावी निगरानी, 24 घंटे आपात केंद्र संचालन, और निषिद्ध क्षेत्रों में सख्त मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) की रणनीति को विस्तृत तरीके से और सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 10% से ज्यादा रही संक्रमण दर
गौरतलब है कि 21 से 27 जून के बीच कुछ राज्यों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक रही थी। इनमें राजस्थान के भरतपुर, राजसमंद, बारां, चितौड़गढ़, सीकर, धौलपुर, मणिपुर के पश्चिमी इंफाल और तेंगनाउपाल, सिक्किम के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी जिला, त्रिपुरा के उनाकोटी व धलाई शामिल हैं।


इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, पुडुचेरी के माहे, ओडिशा के भद्रक और बालेश्वर, केरल के कोल्लम, त्रिशूर, पलक्कड, मलाप्पुरम और तिरुवनंतपुरम और असम के मोरीगांव और नलबाड़ी जिलों में भी 21 से 27 जून के बीच कोरोना वायरस संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed