फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre asks states to mitigate heat wave impact in view mass gatherings amid elections

Maharashtra: भारत लाए गए सोमालिया तट से पकड़े गए नौ समुद्री लुटेरे, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 09:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

Maharashtra: सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समुद्री लुटेरों ने ईरानी ध्वज वाले पोत को बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
Centre asks states to mitigate heat wave impact in view mass gatherings amid elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समुद्री लुटेरों ने ईरानी ध्वज वाले पोत को बंधक बना लिया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि अपहरण की घटना 29 मार्च को हुई थी। भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से ज्यादा समय तक कड़े सामरिक उपायों के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका और उसके चालक दल के सदस्यों को बचाया। घटना के समय जहाज सोकोट्रा के दक्षिण-पश्चिम में करीब 90 समुद्री मील की दूरी पर था। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना की टीम के सफल अभियान के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। इसके बाद नौसेना ने समुद्री लुटेरों को हिरासत में ले लिया और छह दिन की यात्रा के बाद  उन्हें मुंबई लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद नौसेना ने समुद्री लुटेरों को शहर की पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, समुद्री डकैती रोधी कानून, पासपोर्ट कानून और विदेशी नागरिक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं और उन्हें गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए समुद्री लुटेरों की पहचान गेली जामा फराह (50 वर्षीय), अहमद बशीर उमर (42 वर्षीय), अब्दीकरीन मोहम्मद शायर (34 वर्षीय), अदन हसन वार्मासे (44 वर्षीय), मोहम्मद अब्दी अहमद (34 वर्षीय), अब्दीकादिर मोहम्मद अली (28 वर्षीय), अयदीद मोहम्मद जिमाले (30 वर्षीय), सईद यासीन अदन (25 वर्षीय) और जामा सैद एल्मी (18 वर्षीय) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed