{"_id":"61c8a257553c73283d39af46","slug":"central-minister-l-murugan-targets-dmk-and-its-tamilnadu-government-said-that-suppressing-freedom-of-expression-is-in-their-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: मुरुगन का द्रमुक पर निशाना, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना उनके खून में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: मुरुगन का द्रमुक पर निशाना, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना उनके खून में
Sun, 26 Dec 2021 10:42 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:42 PM IST
सार
कुछ दिन पहले धर्मपुरी में द्रमुक पदाधिकारियों द्वारा नाम तमिलर काची (एनटीके) के कार्यकर्ताओं पर हमला किए जाने पर मुरुगन ने कहा कि तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी इस तरह के कार्यों को अंजाम देती रहती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और इसके नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना उनके खून में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, सत्तारूढ़ दल और शासन की आलोचना करने वाले लोगों पर हमले तथा उनकी गिरफ्तारी की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के लिए एक ‘बड़ी चुनौती’ हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले धर्मपुरी में द्रमुक पदाधिकारियों द्वारा नाम तमिलर काची (एनटीके) के कार्यकर्ताओं पर हमला किए जाने पर मुरुगन ने कहा कि तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी इस तरह के कार्यों को अंजाम देती रहती है। लोगों को तब आश्चर्य होना चाहिए जब द्रमुक के लोग इस तरह के हमलों में शामिल न हों। उन्होंने कहा, यदि विपक्षी दलों के पदाधिकारी पार्टी या सरकार पर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हैं, तो उन्हें हमलों और गिरफ्तारियों के माध्यम से निशाना बनाया जाता है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रमुख ने कहा कि ऐसी घटनाओं ने राज्य में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है।
विज्ञापन