{"_id":"63774a5312165c189a5e7f0a","slug":"central-government-says-adequate-fertilizers-available-to-meet-rabi-season-needs","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का दावा: रबी सीजन में नहीं आएगी दिक्कत, किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार का दावा: रबी सीजन में नहीं आएगी दिक्कत, किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
Fri, 18 Nov 2022 02:37 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:37 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि उन्हें रबी सीजन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : PTI
विस्तार
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रबी सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं और सरकार सभी राज्यों की जरूरत के हिसाब से उर्वरक भेज रही है। सरकार ने कहा कि किसानों को रबी सीजन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे। रबी की फसलें ज्यादातर अक्तूबर और नवंबर के दौरान बोई जाती हैं और उपज की परिपक्वता के आधार पर जनवरी से मार्च तक फसल काटी जाती है। मंत्रालय का बयान तमिलनाडु और राजस्थान में उर्वरकों की कमी का दावा करने वाली खबरों की पृष्ठभूमि में आया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबरें तथ्यों से परे हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने उर्वरकों के स्टॉक की उपलब्धता को भी सार्वजनिक किया
मंत्रालय ने उर्वरकों के स्टॉक की उपलब्धता को भी सार्वजनिक किया है। वे इस प्रकार हैं: रबी सीजन 2022-23 के दौरान पूरे देश में यूरिया की आवश्यकता 180.18 लाख टन होने का अनुमान है। दिनांक 16.11.2022 तक यथानुपात आवश्यकता 57.40 लाख टन है, जिसके विरुद्ध विभाग ने 92.54 लाख टन की उपलब्धता सुनिश्चित की है। इस दौरान यूरिया की बिक्री 38.43 लाख टन रही है। इसके अलावा, राज्यों के पास 54.11 लाख टन का क्लोजिंग स्टॉक पड़ा हुआ है। इसके अलावा, यूरिया संयंत्रों में 1.05 लाख टन और बंदरगाहों पर 5.03 लाख टन का स्टॉक उपलब्ध है, ताकि यूरिया की मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन