फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government sanctioned Rs 4000 crore for women's protection under nirbhaya fund

केंद्र ने निर्भया फंड के तहत महिला सुरक्षा के लिए 4000 करोड़ रुपये किए मंजूर

Fri, 26 Apr 2019 08:03 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 26 Apr 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Central Government sanctioned Rs 4000 crore for women's protection under nirbhaya fund
फाइल फोटो
केंद्र ने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए निर्भया फंड के तहत करीब 4000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन परियोजनाओं में दुष्कर्म और तेजाब हमला पीड़िता को आर्थिक सहायता और महिला व बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाइयों की स्थापना शामिल है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक दस्तावेज के मुताबिक, सबसे ज्यादा 2,919.55 करोड़ की रकम ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के लिए आवंटित की गई है जिसका मकसद सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराना है। यह परियोजना आठ शहरों- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और लखनऊ में लागू की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि 200 करोड़ की रकम केंद्रीय पीड़ित मुआवजा कोष के लिए जारी की गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दुष्कर्म, तेजाब हमले, बच्चों के खिलाफ अपराध और मानव तस्करी आदि के पीड़ितों की सहायता करना है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह सभी योजनाएं केंद्र सरकार के ‘निर्भया फंड’ के तहत संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने आकस्मिक प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) के तहत 321.69 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं जिसके तहत देश भर में एक आपातकालीन प्रतिक्रिया नंबर-112 उपलब्ध कराया जाएगा। दस्तावेज के मुताबिक यह परियोजना पहले ही देश भर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित है।


दिल्ली के नानकपुरा में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये विशेष इकाई (एसपीयूएनईआर) के गठन के लिए कुल 23.53 करोड़ रुपये भी मंजूर किये गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed