{"_id":"605500c98ebc3ed8312d393f","slug":"central-government-orders-to-all-states-should-ensure-that-people-follow-the-covid-19-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के निर्देश: राज्य सुनिश्वित करें कि लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार के निर्देश: राज्य सुनिश्वित करें कि लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें
Sat, 20 Mar 2021 01:21 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि लोग कोविड-19 नियमों जैसे मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई के नियमों अनुपालन करें। केंद्र ने यह निर्देश देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर दिया है।
विज्ञापन
सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से किए गए संवाद में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया जाता है कि वे कोविड-19 से बचने के एहतियाती कदमों को प्रोत्साहित करें और सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और साफ सफाई का ध्यान रखे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, पिछले पांच महीनों में कोविड-19 के मामलों में कमी के बाद गत कुछ हफ्तों से देश के कई हिस्सों में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन
यह देखा गया है कि इसकी वजह कोविड-19 नियमों के पालन में ढील है, खासतौर पर भीड-भाड़ वाले स्थानों पर। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह जरूरी है कि कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।