{"_id":"601af7fe136f6613de0f2ac3","slug":"central-government-orders-second-dose-of-10-million-doses-of-kovishield-to-sii","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने एसआईआई को कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक का दूसरा ऑर्डर दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने एसआईआई को कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक का दूसरा ऑर्डर दिया
Thu, 04 Feb 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
कोविशील्ड टीका
- फोटो : twitter@serum institute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का दूसरा ऑर्डर दिया है। एक कोविशील्ड टीके की कीमत जीएसटी सहित 210 रुपये है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आपूर्ति का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर पुणे स्थित सीरम इस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह के नाम पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि इससे पहले सरकार ने 11 जनवरी को 231 करोड़ रुपये में कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था। बुधवार को ऑर्डर की गई खुराक को मिलाकर 441 करोड़ रुपये के कोविशील्ड टीके मंगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सरकार ने 11 जनवरी को एसआईआई को 1.1 करोड़ खुराक का पहला ऑर्डर देने के अतिरिक्त 4.5 करोड़ रुपये के टीके की खुराक खरीदने का भी वादा किया था।भारत ने एसएसआई के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के आपात परिस्थितियों में सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दी है।