फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center told in Kerala High Court four ministers being sent to coordinate the safe evacuation of Indians from Ukraine

केंद्र ने केरल हाईकोर्ट में बताया: भारतीयों की सुरक्षित निकासी में समन्वय के लिए भेजे जा रहे चार मंत्री

Mon, 28 Feb 2022 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

केंद्र ने हाईकोर्ट से कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित देश वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Center told in Kerala High Court four ministers being sent to coordinate the safe evacuation of Indians from Ukraine
Kerala High Court - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को केरल हाईकोर्ट में बताया कि यूक्रेन में फंसे करीब 19000 भारतीयों की सुरक्षित निकासी के काम में समन्वय के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजा जा रहा है। असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) मनु एस ने जस्टिस एन नागरेश के समक्ष दाखिल हलफनामे में बताया कि छात्रों को वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एएसजी ने बताया कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन और पड़ोसी देशों में स्थित दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है। साथ ही छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए रूसी राजदूत से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि रूस की सरकार ने इस मामले में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


यह हलफनामा केरल हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन व दो अन्य सदस्यों की याचिकाओं पर दाखिल किया गया है। एक याचिकाकर्ता की बेटी यूक्रेन में फंसी हुई है। याचिकाकर्ताओं के वकील संतोष मैथ्यू ने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के कीव व खारकीव में फंसे छात्रों को वहां से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed