{"_id":"6288ff6e98b9925782253539","slug":"center-govt-will-give-subsidy-of-200-rupees-per-gas-cylinder-nirmala-sitharaman-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Subsidy: गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी देने का एलान, जानें केंद्र के फैसले से किन-किन लोगों को होगा फायदा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LPG Subsidy: गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी देने का एलान, जानें केंद्र के फैसले से किन-किन लोगों को होगा फायदा?
Sat, 21 May 2022 08:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 21 May 2022 08:39 PM IST
सार
गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसमें भी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 200 रुपये सब्सिडी के तौर पर देने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के बीच शनिवार को केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम करने के साथ ही एलपीजी के दाम में भी कटौती की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का एलान किया है। हालांकि ये सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को ही मिलेगी।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने किया बड़ा एलान
शनिवार शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बड़ी घोषणाएं की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
इतनी मिलेगी सब्सिडी
वहीं, गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसमें भी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 200 रुपये सब्सिडी के तौर पर देने का फैसला लिया है। इसे लेकर वित्त मंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, " इस साल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सालाना करीब 6100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा।"
विज्ञापन
वित्त मंत्री के इस एलान के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलेगी। हालांकि ये सब्सिडी उन्हें 12 सिलेंडर तक ही मिलेगी।
अभी है कितनी कीमत
गौरतलब है कि अभी देश में घरेलू गैस की कीमत 1000 से 1100 से रुपये के बीच में है। इसी महीने तेल कंपनियों ने घरेलू गैस (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी। इससे पहले इस साल मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस एलान से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।