फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Helicopter Accident Investigation Committee may submit report today

सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना: समिति आज सौंप सकती है रिपोर्ट, ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डाटा के आधार पर हुई जांच

Fri, 31 Dec 2021 06:52 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Dec 2021 06:52 AM IST
सार

इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी और 11 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

विज्ञापन
CDS Helicopter Accident Investigation Committee may submit report today
हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु कुन्नूर में हुए सैन्य विमान दुर्घटना मामले में गठित जांच टीम 31 दिसंबर को रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। टीम का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं। सरकार के मुताबिक ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डाटा के आधार पर विश्लेषण कर जांच प्रक्रिया चल रही है। वहीं वायुसेना ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट दाखिल करना बाकी है।

विज्ञापन


इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी और 11 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हादसे के बाद सरकार ने इसकी तीन पक्षीय जांच के आदेश दिए थे। बाद में हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे जांच 
इस हादसे की जांच भारतीय वायुसेना के अधिकारी और देश के सबसे उम्दा हेलिकॉप्टर पायलट रहे एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह, भारतीय सेना के ब्रिगेडियर रैंक के एक अधिकारी और भारतीय नौसेना कर रही है। कुछ दिन पहले इस घटना के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए थे, जो तमिलनाडु नीलगिरी में दुर्घटनास्थल के करीब मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच दल ने हादसे के अगले दिन से ही अपना काम शुरू कर दिया था। सूत्र ने बताया कि जांच टीम ने चश्मदीदों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया था, लेकिन इनमें से कुछ ने अपना बयान बदल दिया। 

कयासबाजी से बचने की दी सलाह 
आठ दिसंबर को हुई इस दुर्घटना के बाद से सोशल मीडिया पर इस हादसे के पीछे साजिश और अन्य तरह के कयास लगाए गए। इसके बाद वायुसेना ने ट्वीट पर कहा था कि इस दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित की गई है। यह जांच तेजी से चल रही है और कोशिश है कि दुर्घटना के पीछे की वजह का पता जल्द से जल्द लग जाए। तब तक के लिए उचित होगा कि लोग किसी तरह की कयासबाजी से बचें। यह हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए सम्मान होगा।


जांच दल ने हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की जांच भी शुरू कर दी थी। इसके लिए बेंगलुरु और दिल्ली के तकनीकी अधिकारियों की मदद ली गई। सूत्रों ने बताया था कि ब्लैक बॉक्स काफी सुरक्षित हालत में मिला था और फ्लाइट के सारे डाटा और पायलट व एटीसी की बातचीत के रिकार्ड सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed