फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Bipin Rawat had paid his last visit to Nagpur Maharashtra in november

यादें: जनरल रावत ने महाराष्ट्र का किया था अंतिम दौरा, ली थी हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप की जानकारी और दिए थे तकनीकी सुझाव

Thu, 09 Dec 2021 03:45 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Dec 2021 03:45 AM IST
सार

जनरल रावत ने यात्रा के दौरान नागपुर की कंपनी द्वारा बनाए जा रहे हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप  और गोला-बारूद को लेकर जानकारी ली थी।

विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat had paid his last visit to Nagpur Maharashtra in november
जनरल बिपिन रावत - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की अचानक हुई मृत्यु से देश सदमे में है। बुधवार को जनरल रावत की तमिलनाडु के कन्नूर में 12 अन्य लोगों के साथ एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जनरल रावत अपनी अंतिम यात्रा पर नंवबर में महाराष्ट्र के नागपुर गए थे।

विज्ञापन


जनरल रावत ने यात्रा के दौरान नागपुर की कंपनी द्वारा बनाए जा रहे हथियारबंद ड्रोन के प्रोटोटाइप और गोला-बारूद को लेकर जानकारी ली थी। साथ ही उन्होंने गैर-संपर्क युद्ध और सशस्त्र बलों में इसके पुनर्गठन के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन


उनका हेलीकॉप्टर अमरावती रोड स्थित ड्रोन निर्माता के परिसर में उतरा था। ड्रोन का निर्माण सोलर ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा किया गया था, जिसमें सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने पूछा था कि कि क्या ड्रोन विंग्स मोटर, जो कि पंखों के सामने वाले हिस्से में होती है, पंखों के ऊपरी हिस्से पर फिट की जा सकती है। साथ ही दौरे के दौरान सीडीएस रावत ने नागपुर में आईएएफ मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय का भी दौरा किया था। 


इसी के साथ ही उन्हें भारतीय वायु सेना के पास विभिन्न प्रकार की संपत्तियों के रखरखाव और संबंधित रसद सहायता के रखरखाव में रखरखाव कमान की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बता दें कि जनरल रावत को दिसंबर 2016 में 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 31 दिसंबर, 2019 को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed