फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Bipin Rawat said Will ban import of soldiers clothing if Indian industry can manufacture them

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा: भारतीय उद्योग यदि आपूर्ति करे तो सैनिकों के कपड़ों के आयात पर लगा देंगे रोक 

Thu, 18 Mar 2021 06:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Mar 2021 06:10 AM IST
सार

  • सरकार ने 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगाई थी रोक।

विज्ञापन
CDS Bipin Rawat said Will ban import of soldiers clothing if Indian industry can manufacture them
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि भारतीय कपड़ा उद्योग यदि सेना में इस्तेमाल होने वाले उन्नत किस्म के कपड़े की आपूर्ति कर पाए तो विदेश से इन कपड़ों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि भारतीय कपड़ा उद्योग सैनिकों की वर्दी के लिए कपड़ा देश की अत्यधिक गर्मी और अत्यधिक ठंडे मौसम के अनुकूल तैयार कर सके तो सुरक्षा बलों की वर्दी के आयात पर पूरी तरह रोक लगा देंगे।
विज्ञापन


फिक्की की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस जनरल रावत ने कहा- हमें ऐसा कपड़ा चाहिए जो लद्दाख की ठंड, रेगिस्तान की गर्मी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के मौसम के अनुकूल हो, जहां जंगल और छोटे पहाड़ हैं। जनरल ने कहा कि अभी तक बड़े पैमाने पर कपड़े का आयात हो रहा है। लेकिन पिछले एक-दो वर्षों में भारतीय कपड़ा उद्योग ने खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए काफी नए कपड़े तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कपड़ों के लिए आर्डर दिए जा रहे हैं। यदि ये मानक के अनुरूप मिले तो आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश से ही सारा कपड़ा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जनरल रावत ने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के तहत उद्योग को सहायता करना चाहते हैं बशर्ते उद्योग हमारी जरूरत के अनुरूप हमें उन्नत किस्म का कपड़ा मुहैया करा सके। यदि ऐसा होता है तो हम सुरक्षाबलों के लिए सारे कपड़े भारतीय उद्योग से ही लेंगे। इसे नकारात्मक सूची से बाहर करेंगे। इसका अर्थ है कि हम पूरी तरह से कपड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगाते हुए कपड़ों के लिए भारतीय उद्योग पर ही निर्भर रहेंगे।
 
101 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगाई थी रोक
सरकार ने पिछले साल अगस्त में आयात के लिए निगेटिव लिस्ट जारी की थी। जिसके तहत 101 रक्षा उपकरणों की खरीद पर रोक लगाई गई थी। इनमें हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, परिवहन जहाज, पारंपरिक पनडुब्बियां और क्रूज मिसाइल शामिल हैं। जनरल रावत ने कहा, जहां तक सवाल रक्षा सेवाओं का है तो यहां टेक्नो टेक्सटाइल की बड़ी पैमाने पर खपत है। हमारे जवान जहां एक ओर उत्तरी सीमा पर ठंड के दिनों में माइनस 50 डिग्री तापमान पर तैनात रहते हैं तो वहीं रेगिस्तानी इलाकों में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ड्यूटी करते हैं। हम यह नहीं कह रहे कि एक ही कपड़ा दोनों जरूरतें पूरी करें।


क्या है टेक्नो क्लोदिंग
सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाने वाला यह यह उन्नत किस्म का कपड़ा होता है, जिसको नई तकनीक से तैयार किया जाता है। यह कपड़ा विशेष परिस्थितियों में इस्तेमाल करने के लिए बेहद अनुकूल होता है। यह अत्यंत गर्म और ठंडे प्रदेश में इस्तेमाल के लायक होता है। साथ ही एयरक्राफ्ट और बायो मेडिकल उपकरणों के इस्तेमाल के लिए भी अनुकूल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed