फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Bipin Rawat, his staff and some family members were in the Mi-series chopper

दुर्घटना: तमिलनाडु में जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, जानें देश के पहले सीडीएस के बारे में सबकुछ

Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM IST
सार

भारतीय सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोग सवार थे।

विज्ञापन
CDS Bipin Rawat, his staff and some family members were in the Mi-series chopper
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर (Mi-17V5) में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, हादसे के 11 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) हैं। इसके साथ ही वह रक्षा और रणनीतिक मामलों में सरकार के प्रमुख सलाहकार भी हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद बनाए जाने की घोषणा की थी। जनरल विपिन रावत का परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। उनके पिता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत 1988 में वे उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे रावत 16 दिसंबर 1978 में गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में शामिल हुए। देश के 26वें थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत सितंबर 2016 में भारतीय सेना के प्रमुख बने थे। रावत ने 31 दिसंबर 2016 को भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 2019 तक वो इस पद पर रहे। 30 दिसंबर को रावत को देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था। 1 जनवरी से उन्होंने कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन


जनरल रावत को पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा, कश्मीर घाटी और पूर्वोत्तर में काम करने का लंबा अनुभव है। अपने करियर में जनरल बिपिन रावत को यूआईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम के साथ वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। दो मौकों पर सीओएएस कमेंडेशन और आर्मी कमांडर कमेंडेशन भी दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के साथ सेवा करते हुए, उन्हें दो बार फोर्स कमांडर के कमेंडेशन से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed