फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CCPA advisory E-commerce platforms audit three months to solve dark patterns crackdown on misleading consumers

CCPA का परामर्श: ई-कॉमर्स मंच तीन माह में खुद ऑडिट कर डार्क पैटर्न का समाधान खोजें, भ्रमित करने पर कसेगी नकेल

Sun, 08 Jun 2025 05:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 05:37 AM IST
सार

सीसीपीए ने ई-कॉमर्स कंपनियों से तीन माह में डार्क पैटर्न हटाने को कहा है, जो ग्राहकों को भ्रमित कर निर्णय लेने को मजबूर करते हैं। कंपनियों को आत्म-परीक्षण कर ऐसे अनुचित तरीकों को रोकना होगा। इसके लिए संयुक्त कार्य समूह का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन
CCPA advisory E-commerce platforms audit three months to solve dark patterns crackdown on misleading consumers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सभी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से कहा है कि खुद आडिट करके तीन महीने में डार्क पैटर्न की समस्या का समाधान निकालें। इसका उद्देश्य ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों पर नकेल कसना है। विभिन्न तरीकों से अनावश्यक दबाव बनाकर ग्राहकों के अधिकारों को प्रभावित करना डार्क पैटर्न कहलाता है।
विज्ञापन


सीसीपीए ने पिछले दिनों उबर जैसी कंपनियों को नोटिस  जारी किया था, जो त्वरित सेवाओं के नाम पर बतौर टिप अतिरिक्त राशि भुगतान के लिए ग्राहकों पर दबाव बना रही थीं। सीसीपीए ने कहा, ई-कॉमर्स कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि उनके प्लेटफार्म पर उपभोक्ताओं को भ्रम में डालने वाली अनुचित व्यापार प्रथाओं पर वे लगाम लगा रही हैं। डार्क पैटर्न वाली सूचनाओं को खुद पहचान कर प्लेटफार्म से तीन महीने में हटाना होगा। ऑडिट कर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्लेटफार्म ऐसे डार्क पैटर्न से मुक्त है। इसके लिए संयुक्त कार्य समूह का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Climate Crisis: मई में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर खतरे के निशान पर पहुंचा, सीओ 2 का औसत स्तर 430 पीपीएम के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


चलाएंगे जागरूकता अभियान
उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने कहा, प्राधिकरण डाक पैटर्न के जारी नियमों के उल्लंघन की निगरानी कर रहा है। इसके लिए संयुक्त कार्य समूह का गठन किया गया है। इसमें संबंधित मंत्रालय, स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन एनएलयू के प्रतिनिधि और नियामक शामिल हैं। कार्य समूह को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर डार्क पैटर्न के उल्लंघन की पहचान के लिए जांच, इसे रोकने के उपाय करने और तय समय के भीतर विभाग को इसकी जानकारी देने का जिम्मा सौंपा गया है।  

ये भी पढ़ें:- Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला को ISS पहुंचने में 28 घंटे लगेंगे, 10 को रवानगी; PM मोदी से भी बात होने की आशा

दिशा-निर्देश का हो रहा था उल्लंघन ...
सीसीपीए को डार्क पैटर्न की रोकथाम व विनियमन को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसमें दिशा-निर्देश का उल्लंघन हो रहा था। इसलिए सभी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को भ्रामक डिजाइन इंटरफेस का उपयोग करने से बचने की सलाह दी गई। ई-कॉमर्स कंपनियां कई तरीकों से ग्राहकों को वांछित खरीदारी के लिए प्रेरित करती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed