{"_id":"5c57f386bdec224c7f23c745","slug":"cbi-vs-mamta-rajnath-tells-the-governor-to-review-the-current-situation-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई बनाम ममता : राजनाथ ने राज्यपाल से कहा राज्य के मौजूदा हालात का जायजा लें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई बनाम ममता : राजनाथ ने राज्यपाल से कहा राज्य के मौजूदा हालात का जायजा लें
Mon, 04 Feb 2019 01:57 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से राज्य के मौजूदा हालात का जायजा लेने को कहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।
गौरलतब है कि शारदा पोंजी घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने पहुंचे सीबीआई के एक दल को दरवाजे पर ही रोकने और उसे हिरासत में लेने के बाद से राज्य में गंभीर स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मामले को लेकर रविवार रात से धरने पर बैठी हुई हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आधिकारिक और आवासीय परिसर में केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘ गृह मंत्रालय स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।’’
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय को रविवार शाम जानकारी मिली थी कि ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत शारदा घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी कोलकाता में निजी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस कर रहे हैं।’’
उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह ने राज्यपाल को सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने, धमकाने और उनकी कार्रवाई को बाधित किए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व स्थिति से जुड़े तथ्यों से अवगत होने को कहा है।