{"_id":"63871b0da8219c43f222ebcf","slug":"cbi-summons-telangana-minister-gangula-kamalakar-and-trs-mp-vaddiraju-ravichandra-in-ips-impersonator-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI summons: तेलंगाना मंत्री कमलाकर व सांसद रविचंद्र तलब, 'फर्जी आईपीएस' मामले में कल होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI summons: तेलंगाना मंत्री कमलाकर व सांसद रविचंद्र तलब, 'फर्जी आईपीएस' मामले में कल होगी पूछताछ
Wed, 30 Nov 2022 02:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Nov 2022 02:36 PM IST
सार
सीबीआई ने तेलंगाना सरकार में मंत्री गंगुला कमलाकर और राज्यसभा सांसद वद्दीराजू रजिचंद्र को समन भेजा है। दोनों नेताओं को एक दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों ने वसूली मामले में सीबीआई ने टीआरएस के दो बड़े नेताओं को तलब किया है। सीबीआई ने तेलंगाना सरकार में मंत्री गंगुला कमलाकर और राज्यसभा सांसद वद्दीराजू रजिचंद्र को समन भेजा है। दोनों नेताओं को एक दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उस व्यक्ति ने सीबीआई का संयुक्त निदेशक बनकर तमिलनाडु भवन में कई लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे महंगे उपहारों की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार शख्स की पहचान विशाखापत्तनम निवासी कोवी रेड्डी श्रीनिवास राव के रूप में हुई। आरोपी ने कथित रूप से 22 नवंबर को दिल्ली में छह लोगों से मुलाकात की थी और उनके खिलाफ चल रहे मामलों में बचाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन