फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers FIR in Valmiki Development scam, BJP's Basanagouda R Patil supports the move

Valmiki Development Corporation Scam: CBI ने दर्ज की एफआईआर, BJP के बसनगौड़ा पाटिल ने किया इस कदम का समर्थन

Thu, 06 Jun 2024 06:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Jun 2024 06:20 AM IST
सार

Valmiki Development Corporation Scam: भाजपा विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल ने  कर्नाटक सरकार द्वारा एसआईटी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि घोटाले में कथित रूप से शामिल कांग्रेस मंत्री और सरकारी अधिकारियों को बचाने के लिए कोई दस्तावेज नष्ट न किया जाए।

विज्ञापन
CBI registers FIR in Valmiki Development scam, BJP's Basanagouda R Patil supports the move
बसनगौड़ा आर पाटिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वाल्मीकि विकास निगम घोटाला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की। भाजपा विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल ने इस कदमा का समर्थन किया है। पाटिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीबीआई को अवैध धन हस्तांतरण की सभी घटनाओं, वाल्मीकि विकास निगम के अधीक्षक चंद्रशेखरन की आत्महत्या और यूनियन बैंक की संलिप्तता की पूरी जांच करनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि घोटाले में कथित रूप से शामिल कांग्रेस मंत्री और सरकारी अधिकारियों को बचाने के लिए कोई दस्तावेज नष्ट न किया जाए। यह मामला महर्षि वाल्मीकि विकास निगम के अधिकारी चंद्रशेखरन (45 वर्षीय) की आत्महत्या के बाद सामने आया था। उनकी मौत ने राज्य में एक बड़ा सियासी विवाद खड़ा कर दिया था। जिसमें भाजपा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने कथित तौर पर छह पन्नो का एक सुसाइड नोट छोड़ा। जिसमें तीन अधिकारियों का नाम लिया गया था और निगम के भीतर करोड़ों के भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया। यह सुसाइड नोट कथित घोटाले को उजागर करने के केंद्र में रहा है। जिसमें विभाग के बैंक खातों से 94.73 करोड़ रुपये के लेन देन शामिल थे, जो यूनियन बैंक की शाखाओं के बीच स्थानांतरित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपों को लेकर एक मामला विनोबानगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और कर्नाटक में कथित वाल्मीकि विकास निगम घोटाले की जांच कराने का आग्रह किया था। पत्र में शोभा ने कहा, वाल्मीकि विकास निगम की स्थापना हाशिए के समुदायों के सामाजिक-आर्तिक विकास को आगे बढ़ाने के महान उद्देश्य के साथ की गई थी। लेकिन हाल की रिपोर्ट्स ने विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित धन के गलत इस्तेमाल को उजागर किया है। इस घोटाले की भयावहता, शासन और जवाबदेही तंत्र के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed